ठेकवाडीह में हुआ स्वच्छता जन जागरूकता अभियान, व्यसन मुक्ति रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन



गुरूर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर “रजत जयंती उत्सव” एवं “देवउठनी एकादशी पर्व” के उपलक्ष्य में ग्राम ठेकवाडीह में अखिल विश्व गायत्री परिवार, श्रीराम युवा मंडल ठेकवाडीह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा ऐतिहासिक स्वच्छता जन जागरूकता अभियान, व्यसन मुक्ति रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रातः काल के समय में गांव के युवाओं द्वारा विद्यालय, सामुदायिक भवन, कला मंच तथा गांव की गलियों एवं चौक-चौराहों में स्वच्छता अभियान चलाकर समस्त ग्राम वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया । इसके पश्चात शाम के समय में संपूर्ण गांव में व्यसन मुक्ति रैली निकालकर समस्त ग्रामवासियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। रात्रि में छत्तीसगढ़ महतारी की आरती एवं ग्राम के बच्चों एवं युवाओं द्वारा छत्तीसगढ़ के लोकगीतों पर शानदार सुवा, कर्मा, राउत नाचा प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गायत्री परिवार जिला समन्वयक बिशाल सिंह अठनागर, ब्लॉक समन्वयक धनसिंह गंजीर, जिला युवा प्रकोष्ठ समन्वयक दिलीप कुमार निर्मलकर, गायत्री शक्ति पीठ परिव्राजक बहुर सिंह साहू, हीरक मंडल समन्वयक हरिराम साहू थे। बी एस अठनागर ने युवाओं को नशे का दुष्प्रभाव बतलाकर इससे बचने का सलाह दिया। धनसिंह गंजीर ने छत्तीसगढ़ के 25 वें स्थापना दिवस एवं देवउठनी पर्व का महत्व बतलाया। बहुर सिंह साहू ने ग्राम की शांति एवं उन्नति के लिए व्यसन मुक्त ग्राम बनाने हेतु ग्राम के प्रमुखों, युवाओं एवं मातृशक्तियों को प्रेरित किया।विशेष अतिथि के रूप में ग्राम विकास समिति अध्यक्ष मदनमोहन साहू, कोलिहामार परिक्षेत्र साहू समाज अध्यक्ष दुलार साहू, साहू समाज ग्रामीण अध्यक्ष पूर्णोत्तम साहू, जगत राम साहू, उदय लाल साहू, केशव साहू, आर एस एस रविकांत देशमुख , ईश्वर साहू, कन्हैया साहू, भीखु राम साहू, रिखी राम साहू , बिक्रम भंडारी, दुलार गंजीर, अर्जुन साहू, प्रवीण साहू, ब्रिज लाल साहू, बालक राम ठाकुर, गैंदलाल ठाकुर , राम कन्हैया साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राम युवा मंडल के सदस्य चैतन्य साहू, जगमोहन साहू, निखिल कुमार, हर्ष कुमार, रूपेंद्र साहू, गोपी किशन, लेखराज, कुलदीप, दीपेश, गुलशन, रेखराज,सोनाली, कुमुदनी, डिंपल, लक्ष्मी, प्राची,मुस्कान,तेजस्वी,साक्षी, यामिनी, लेसिका, देविका, चेतना , जाह्नवी एवं समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिनके अंशदान एवं समय दान से यह कार्यक्रम पूर्ण हुआ।

You cannot copy content of this page