DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने देवेन्द्र हरमुख, बालोद जिले के शिक्षकों में हर्ष की लहर

बालोद। बालोद जिले के देवेन्द्र हरमुख के छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से जिले के शिक्षकों में हर्ष की लहर है। नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र हरमुख ने कहा कि मेरी यह जीत समस्त शिक्षक साथियों के विश्वास की जीत है। जिस विश्वास के साथ प्रदेश भर के शिक्षकों साथियों ने मुझ पर भरोसा किया है मैं उस विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा, शिक्षकों की हर छोटी बड़ी समस्या का निराकरण कराना और मोदी की गारंटी पूरा कराना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही हमने जो घोषणा पत्र बनाया था उस सभी मांगो को पूरा करवाने का प्रयास हम करेंगे। देवेन्द्र हरमुख ने कहा कि संगठन का यह निर्वाचन लोकतांत्रिक प्रकिया को जिंदा रखने का एक माध्यम है इसलिए इसमें हार और जीत की बात नहीं होनी चाहिए क्योंकि जीतने वाला और हारने वाला दोनों ही एक ही परिवार का हिस्सा है। राजधानी रायपुर के भामाशाह भवन में सम्पन्न प्रांतीय निर्वाचन में प्रदेश के समस्त ब्लॉक व जिले के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गण सहित संस्थापक सदस्यगण मतदाता के रूप में उपस्थित हुए। तथा कुल 186 मतदाताओं में से 183 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष पद हेतु रविन्द्र राठौर को 116 मत मिले, दूसरे उम्मीदवार अजय गुप्ता को 48 मत प्राप्त हुआ। तीसरे उम्मीदवार अश्वनी कुर्रे को 19 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार प्रदेश अध्यक्ष पद पर रविन्द्र राठौर ने 68 मतों से जीत दर्ज की । उपाध्यक्ष पद हेतु देवेंद्र हरमुख, सचिव पद हेतु राजू टंडन एवं कोषाध्यक पद पर शेषनाथ पाण्डेय ने जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन बालोद के जिला उपाध्यक्ष श्री एलेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रदेश का पहला शिक्षक संगठन है जो पूरी ईमानदारी और जवाबदारी के साथ लोकतांत्रिक प्रकिया का निर्वहन कर संगठन के ब्लाक से लेकर प्रदेश तक के पदाधिकारियों का चुनाव करता है। इसी कड़ी में बीते रविवार को चुनाव सम्पन्न कराया गया। मतदान के तुरंत बाद मतगणना हुई, उसके बाद परिणामों की घोषणा के साथ निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र संगठन के संयोजक मनीष मिश्रा चुनाव आयोग के प्रभारी कौशल अवस्थी, सीडी भट्ट, रणजीत बनर्जी, सुरजीत सिंह चौहान, सिराज बक्श ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदान किया। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रदेश का ऐसा संगठन है जिसमे प्रति तीन वर्ष में संगठन का लोकांत्रिक प्रकिया से ब्लॉक से प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का निर्वाचन कराया जाता है। इस संगठन में संगठन चुनाव के लिए पृथक से चुनाव आयोग का गठन किया गया है। जिसका कार्य निष्पक्ष संगठनात्मक निर्वाचन कराना होता है। पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। निर्वाचित पदाधिकारी संगठन की रीति नीति का पालन करते हुए शिक्षक हितों के लिए कार्य करते है। चुनाव में शामिल होने आए समस्त ब्लॉक अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों सहित नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के चुनाव आयोग की तरफ से स्मृति चिन्ह संयोजक मनीष मिश्रा के हाथों प्रदान किया गया। नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र हरमुख ने जल्द ही संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति करके एक सशक्त टीम बनाने की बात कही और प्रदेश के समस्त संस्थापक सदस्य ,जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों के साथ साथ प्रदेश के समस्त शिक्षकों को इस निर्वाचन में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए आभार भी व्यक्त किया। इस निर्वाचन प्रकिया में बालोद जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्ष गण, जिले के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित हुए। देवेन्द्र हरमुख के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष एलेन्द्र यादव, के साथ साथ जिला सचिव अश्विनी सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष दयाराम चुरेन्द्र, ब्लाक अध्यक्ष बालोद संदीप दुबे,खिलानंद साहू,डौण्डी ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद कोसमार्य, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष संभव देवांगन,अनिल दिल्लीवार, गुण्डरदेही ब्लाक अध्यक्ष छबिलाल साहू, गुरुर ब्लाक अध्यक्ष उमेश साहू,धनेश यादव, मीडिया प्रभारी हेमंत देशमुख, खेमंत साहू,शैलेन्द्र ठाकुर, गिरवर निर्मलकर, तुलेश्वर साहू, दुलार सिंह कौशिक,लोकेन्द्र यादव,मदन लाल साहू, बेनेश्वर साहू,लाल रघुवीर सिंह ठाकुर,नकुल एलेन्द्र, पूनम चंद्राकर,शिवकुमार चौरके, ए.रमेश, योगेश पवार,जहुरुद्दीन कुरैशी, अनिल वर्मा, ठाकुर राम निषाद, जागेश्वर पटेल,अनिल देवांगन,धनमत साहू,गीतेश्वरी साहू,कल्याणी धनकर, युगल स्नेही धनकर,अजय साहू, बुधराम चंद्राकर,छत्रपाल देशमुख,नंदू यादव दीपक पटेल,आरिफ सिद्दीकी, मानिकपुरी,प्रदीप साहू, हेमंत साहू, सुश्री ऐनुका सार्वा, डुप्ले साहू,संजय सेन, हेमेंद्र चंद्रहास, क्रितेश तारम, खेमलाल ठाकुर , विजयशंकर साहू, लिपिका कोर्सवाड़ा, प्रीति देशमुख, सुभाष गजेंद्र,दिलीप कुमार सिन्हा,विमला रानी गंगबेर,नीलिमा भूआर्य,अरविंद गंजीर, मोहन सिन्हा ,योगेश सिंह ठाकुर, भरत लाल सिन्हा,शेखर साहू, केवल राम मंडावी, देवेंद्र कुमार ठाकुर, दोवेंद्र जुर्री, भारती साहू, नारायण साहू,नीलिमा भुआर्य,भारती साहू,पुरानिक साहू, विमला रानी गंगबेर, नारायण चंद्राकर, योगेश साहू,छत्रपाल सिंह, अखिलेश,पीलू राम सुर्यवंशी, पुष्कर साहू,झरेखा साहू, नरेंद्र साहू,नारद साहू,डामन पटेल,पदमनी गर्ग,अनिता साहू आदि शामिल हैं।

You cannot copy content of this page