सिरसिदा में ये कैसी निर्दयता :उपसरपंच पति की दादागिरी आई सामने, गौ माता का पैर हंसिया से काटा, 48 घंटे तक बहता रहा खून



बालोद/अंडा । बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे ग्राम सिरसिदा में उपसरपंच दामिनी और उनके पति अक्षय चंद्राकर की दादागिरी सामने आई है। अक्षय चंद्राकर और उनकी पत्नी द्वारा एक चंद्राकर परिवार की गौ माता के साथ निर्दयता बरती गई है। गौमाता के पैर का नस हंसिया से काट दिया गया है। दरअसल में घटना बुधवार की शाम 4:30 बजे की है। बबीता चंद्राकर के घर की गौ माता एक गर्भवती बछिया चरते फिरते अक्षय चंद्राकर के खेत चली गई थी। जिसे देखकर आग बबूला होते हुए अक्षय चंद्राकर द्वारा अपने पास रखे हंसिया से गौ माता के पीछे के एक पैर को काट दिया गया। इस वार से गौ माता के एक पैर का नस कट गया। जिससे गौ माता बुरी तरह घायल हो गई और लड़खड़ाते गिरते पड़ते जैसे तैसे शाम को घर पहुंची। घर वालों ने देखा तो स्थिति देख चौंक गए। 48 घंटे यानी दो दिन और दो रात तक लगातार एक फव्वारे की तरह नस कटे होने से गौ माता का खून जमीन पर बहता रहा। घटना की जानकारी मिलने पर जब बबीता चंद्राकर ने अक्षय की पत्नी उप सरपंच दामिनी चंद्राकर को फोन करके कहा कि गौ माता बुरी तरह घायल है उनका इलाज कराओ, वरना हम थाने में शिकायत करेंगे। तो उपसरपंच दामिनी चंद्राकर द्वारा जो करना है कर लो कहकर धमकी देने लगी और विवाद करने घर आओगे तो बछिया की तरह उन्हें भी काट देंगे कहा जाने लगा, उल्टा कहने लगी कि क्यों हमारे खेत में बछिया भेजी हो ,हमारे खेत में बछिया नहीं आनी चाहिए। इसी तरह उप सरपंच के पति अक्षय चंद्राकर द्वारा फोन पर ही आना कानी की जाने लगी। फिर आश्वासन दिया गया कि गौ माता जिनका उनकी हरकत से नस कटने से काफी खून बह गया है, वह उनका इलाज करवाएंगे। दो बार पशु चिकित्सक को उनके द्वारा पहले बुलवाया भी गया। खून बहना फिलहाल बंद हुआ है लेकिन इलाज अभी बाकी है। पर अब अक्षय चंद्राकर द्वारा इलाज कराने से मना किया जा रहा है। ऐसे में पीड़ित पशुपालक ने मीडिया के जरिए अपनी आवाज उठाते हुए ऐसे गौ माता के साथ निर्दय व्यवहार करने वालों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। उनकी गौमाता गर्भवती भी है।

You cannot copy content of this page