DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला स्तरीय राज्योत्सव में शिक्षक म्यूजिकल नाइट की प्रस्तुति

बालोद। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला प्रशासन बालोद के द्वारा सरयू प्रसाद स्टेडियम में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन दिनांक 2 नवंबर से 4 नवंबर तक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की विकास यात्रा, विभिन्न उपलब्धियां,योजनाओं तथा गौरवमयी इतिहास, कला और संस्कृति आदि को प्रदर्शित करने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया है, प्रतिदिन संध्या को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बालोद जिले के शिक्षक–शिक्षिकाओं द्वारा शिक्षक म्यूजिकल नाइट प्रस्तुत किया गया। जिसमें छत्तीसगढी गीत एवम भजन प्रस्तुत किया गया। इस मधुर संगीत संध्या का दर्शकों ने मंत्रमुग्ध होकर आनंद लिया और प्रशंसा की। इस ग्रुप में अरूण कुमार साहू, पूसन कुमार साहू, सोहनलाल साहू, राजेश कश्यप, अजय वर्मा, हेमन्त साहू, मुनमुन सिन्हा, रानू निषाद ने गायन तथा लिखेन्द्र कुमार सिन्हा, राहुल देवदास, योगेन्द्र कुमार साहू, महेन्द्र कुमार साहू ने वादन की प्रस्तुति दी।

You cannot copy content of this page