DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“कार्यस्थल में यौन उत्पीड़न रोकथाम” विषय पर आयोजित किया गया राष्ट्रीय कार्यशाला

बालोद। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा बालोद में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में “कार्यस्थल में यौन उत्पीड़न रोकथाम” विषय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया l कार्यशाला का उद्देश्य कार्यस्थल में सुरक्षित और अनुकूल कार्य वातावरण बनाकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने, निषेध करने और उनका समाधान करना था l कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चन कर किया गया l कार्यशाला के शुभारंभ सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अंजली अवधिया संयुक्त संचालक रूसा उपस्थित रही, उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की स्थिति से अवगत कराया और अपने अनुभव साझा किया। कार्यशाला में स्वागत उद्भाषण महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.सोमाली गुप्ता ने प्रस्तुत किया उन्होंने कार्यशाला के रूपरेखा एवं उद्देश्यों के बारे में बताया। स्वागत सत्र में विभिन्न महाविद्यालय के प्राचार्यगण उपस्थित रहे l मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री विभा त्रिपाठी निर्देशक अरित्र बिजनेस एक्सीलेंस ने कार्य स्थल में पॉलिसी की आवश्यकता क्यों, शिकायत की प्रक्रिया, आंतरिक शिकायत समिति का निर्माण, भूमिका एवं उसके कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला के द्वितीय दिवस में सुश्री विभा त्रिपाठी एवं सहयोगी वक्ता सुश्री स्वाति शुक्ला ने कार्यस्थल में लैंगिक उत्पीड़न के प्रकार, दंड का प्रावधान, केस स्टडी के माध्यम से लैंगिक उत्पीड़न एवं सामान्य उत्पीड़न के अंतर को स्पष्ट किया। डॉ. सोमाली गुप्ता द्वारा विशाखा गाइड लाइन के बारे में चर्चा की और कहा कि प्रत्येक संस्था में इसे प्रदर्शित किया जाना चाहिए । कार्यशाला के अंत में पॉलिसी से संबंधित प्रतिभागियों के समस्याओं का निवारण किया गया l कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. प्रीति ध्रुवे द्वारा किया गया l धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. दीपिका ने किया l कार्यशाला में महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ संयोजक श्रीमति दीपिका कंवर सदस्यगण सुश्री प्रभा शर्मा, श्री नरेंद्र, श्री मनोज साहू, विभिन्न महाविद्यालय के प्राचार्य, आंतरिक शिकायत समिति के सदस्य, प्राध्यापकगण सम्मिलित हुए l

You cannot copy content of this page