बालोद। 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कांकेर में किया जा रहा है, जिसमें शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालोद की कक्षा 10वीं की छात्रा गायत्री प्रजापति का चयन क्रिकेट बालिका अंडर–17 वर्ग में तथा कक्षा 12 वी से डुलेश्वरी कोठारी का चयन खो–खो अंडर–19 वर्ग में हुआ है। गायत्री और डुलेश्वरी के इस चयन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक सूर्यकांत सिन्हा, संस्था के प्राचार्य बलराम साहू, व्याख्याता बी. एन. योगी, अशरफ तिगाला, डी. एन. तिवारी एवं समस्त शिक्षक–शिक्षिकाओं ने दोनों छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई प्रेषित की है। विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि गायत्री प्रजापति एवं डुलेश्वरी कोठारी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित करेंगी।
राज्य स्तरीय क्रिकेट और खो खो में कन्या शाला बालोद की दो छात्राओं का चयन
