DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय कला उत्सव में पंडवानी प्रदर्शन

बालोद। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हिंदी माध्यम के छात्राओं ने राज्य स्तरीय कला उत्सव शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा मुस्कान साहू एवं कृतिका साहू ने पारंपरिक कहानी वचन के अंतर्गत पंडवानी की विधा का प्रस्तुतिकरण किया। उन्होंने द्रोपदी चीर हरण प्रसंग पर अपनी प्रस्तुति दी। कहानी वाचन की परंपरा के अनुसार एक से अधिक कला स्वरूप नृत्य, संगीत एवं नाटक के माध्यम से किया गया। पंडवानी गायिका के रूप में मुस्कान साहू तथा रागी की भूमिका में कृतिका साहू ने हारमोनियम वादन प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक वेशभूषा,मेकअप और मंच सज्जा के साथ बेहतरीन प्रस्तुति दी। प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने बताया कि छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस कला उत्सव का आयोजन किया जाता है जो पारंपरिक लोक कलाओं और शास्त्रीय कलाओं की विभिन्न शैलियों पर केंद्रित होता है। तीन दिनों तक चलने वाले राज्य कला उत्सव में 12 कलाओं की प्रस्तुतियां विभिन्न जिले के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई। प्रभारी शिक्षिका अर्चना साहू एवं हेमंत पांडे ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की।

You cannot copy content of this page