गुरुर। ग्राम कोचवाही में सत्य मेव जयते संगठन एवं ग्रामवासी द्वारा देवउठनी के अवसर पर रात्रिकालीन रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संगीता सिन्हा शामिल हुई। विधायक ने मंच को संबोधित करते हुए समस्त ग्रामवासी को राज्य स्थापना दिवस एवं देवउठनी की हार्दिक शुभकामनायें बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से ग्राम में एकता और भाई चारा का संचार होता है। यही से ही गांव की प्रतिभा कला को मंच प्राप्त होता है। विधायक ने सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उक्त कार्यक्रम को अनवरत जारी रखने के लिए कामना किए। साथ ही ग्राम के विकास कार्य के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री सुमित राजपूत,मिडिया प्रभारी शिवम कुरैटी, सरपंच भुनेश्वरी यादव, ग्राम पटेल विष्णु ठाकुर, आयोजन समिति अध्यक्ष तैयब अली, सरपंच पोड़ हेमलता नरसिंह चोरमार,पूर्व सरपंच रामगुलाम सोम, भुनेश्वर ओटी,ग्राम विकास समिति अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर,रूपराय महला,सुमंत यादव,भलेन्द्र सलाम सहित बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे।
देव उठनी पर कोचवाही में हुआ डांस का आयोजन
