DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्कूल में चोरी करने वाले दो आरोपी को लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद

बालोद। एसपी योगेश पटेल एवं एएसपी मोनिका ठाकुर, डीएसपी राजेश बागडे के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ के द्वारा ग्राम भेड़ी के प्राथमिक स्कूल में चोरी के मामले में बारिकी से विवेचना कर दो आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों म विजय कुमार ठाकुर पिता स्व. भागी राम ठाकुर उम्र 31 साल निवासी भेड़ी और दुष्यंत कुमार उर्फ दिशु सुधाकर पिता ढालसिंह सुधाकर उम्र 25 साल ग्राम भेड़ी, हाल निवास- आर्य नगर कोहका भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) शामिल हैं। ज्ञात हो कि प्रार्थी धमेन्द्र देशमुख सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला ग्राम भेड़ी द्वारा दिनांक 03/11/2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 02/11/2025 के सुबह लगभग 06/30 बजे अज्ञात चोर के द्वारा प्राथमिक स्कूल ग्राम भेडी के ऑफिस एवं अध्यापन कमरे का ताला तोडकर कमरे अन्दर प्रवेश कर एक नग इण्‍डेक्‍शन, माईक सेट बॉक्स एवं स्मार्ट टीवी कीमती लगभग 19640 रूपये को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों की पतासाजी कर घटना कारित करने वाले दोनों आरोपी से बारिकी से पूछताछ किया गया। जो घटना दिनांक को अपराध करना स्वीकार किये। प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रूमन सोनवानी, प्र.आर. 652 दिगम्बर वर्मा, म.प्र.आर. 989 लिलेश्‍वरी देवांगन, आरक्षक विनोद अजय, रवि देशलहरे, भीष्म पिस्दा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You cannot copy content of this page