शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया तेज़ — संयुक्त संचालक ने दी सख्त समय-सीमा



सातों जिलों के शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में कर्मचारी संगठनों की विस्तारित बैठक सम्पन्न

दिसंबर अंत तक बस्तर संभाग में दो हज़ार से अधिक शिक्षकीय एवं लिपिकीय कर्मचारियों को मिलेगी पदोन्नति

जगदलपुर। संयुक्त संचालक, शिक्षा बस्तर संभाग राकेश पांडे के सभागार में सोमवार को सातों जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों तथा कर्मचारी संगठनों की एक महत्वपूर्ण विस्तारित बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शिक्षा विभाग के विभिन्न स्तरों पर लंबित पदोन्नति प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई। कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने पदोन्नति प्रक्रिया में आ रही व्यवस्थागत विसंगतियों की ओर संयुक्त संचालक का ध्यान आकर्षित कराया।
इस पर श्री पांडे ने सभी संगठनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “किसी भी परिस्थिति में 6 नवंबर तक सभी विसंगतियों की जानकारी पूर्ण कर ली जाएगी।” उन्होंने इस दिशा में जिला शिक्षा अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि पदोन्नति संबंधी समस्त दस्तावेज़ों की समीक्षा तत्काल पूर्ण करें। संयुक्त संचालक ने आगे बताया कि “25 दिसंबर से पहले बस्तर संभाग में शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक, शिक्षक, माध्यमिक सहायक शिक्षक, सहायक ग्रेड-III से ग्रेड-II, ग्रेड-II से ग्रेड-I तथा लिपिकीय कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दिसंबर अंत तक बस्तर संभाग के लगभग दो हज़ार शिक्षकीय एवं लिपिकीय कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिल सकेगा। बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त संचालक की इस कार्यवाही की प्रशंसा की और कहा कि यह पहली बार हुआ है जब संयुक्त संचालक कार्यालय में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में ऐसी समग्र बैठक आयोजित की गई हो।

बैठक के प्रमुख बिंदु ये रहे :

पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

6 नवंबर तक विसंगतियों की रिपोर्ट पूर्ण करने का निर्देश।

25 दिसंबर तक पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने का लक्ष्य।

सभी डीईओ और शाखा प्रमुखों को लिखित आदेश जारी।

कर्मचारी संगठनों ने की पहल की सराहना।

बैठक में उपस्थित अधिकारीगण :

सहायक संचालक राजेश मिश्रा, राजेश कर्मा, सुश्री मधु वर्मा ,जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर श्री बालिराम बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी कोंडागांव श्रीमती भारती प्रधान, जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर श्री रमेश कुमार निषाद, जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर श्री अशोक पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर श्री राजकुमार कटोझे, जिला शिक्षा अधिकारी सुकमा श्री जी.आर. मंडावी,जिला शिक्षा अधिकारी दंतेवाड़ा श्री प्रमोद ठाकुर सहित बस्तर संभाग के सभी आठों जिलों के शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

उपस्थित कर्मचारी संगठन प्रतिनिधि :

शिक्षक नेता रमाकांत द्विवेदी राजीव, वर्गीज़ निर्मल सार्दुल, के डी राय. प्रहलाद जैन ,कैलाश चंद्र, डी.डी. पांडे, संतोष मिश्रा, विजय कुमार, शिवकुमार पुनेम, पुरम लाल पांके, सोनी रुद्र प्रकाश झाड़ी, शिवराज सिंह ठाकुर, यशवंत देवांगन, चेतेंद्र पाणिग्रही, शैलेंद्र तिवारी, उत्तम सिन्हा, आशीष राम, यमके राणा, अनिल नाग, संजीव दास, कुलसन सेठिया, करण सिंह बघेल, कमल साय मरकाम तथा हृदय मंडावी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page