DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जल संचयन, जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल मित्र, जल वाहिनी और महिला कमाण्डो हुई सम्मानित

कलेक्टर, डीएफओ और सीईओ जिला पंचायत ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की

बालोद। ’जल संचयन जन भागीदारी’ (जेएसजेबी 1.0) अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल मित्र, जल वाहिनी और महिला कमाण्डों को संयुक्त जिला कार्यालय में सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में जिले भर से पहुंचे जल संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी को सम्मानित करते हुए कहा कि आप सभी के प्रयासों से जिले में जल संरक्षण एवं संवर्द्धन का कार्य बेहतर रूप में सुनिश्चित हो पाया है। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयास का परिणाम है कि भारत सरकार द्वारा ’जल संचयन जन भागीदारी’ के कार्यों के अंतर्गत पूरे देश में बालोद जिले को बेस्ट परफाॅर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके तहत जिले को उक्त कार्यों के लिए 02 करोड़ रूपये का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण का कार्य इसी प्रकार आगे भी सभी के प्रयास किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण के क्षेत्र में बालोद जिला अग्रणी बनेगा। ज्ञातव्य हो कि बालोद जिले में जल संचयन, जन भागीदारी अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं एवं जल मित्र, जल वाहिनी तथा महिला कमाण्डों के सदस्यों के सहयोग तथा उनके द्वारा गांव-गांव में चलाए गए जनजागरूकता के माध्यम से 01 लाख 06 हजार 677 नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही पूर्व निर्मित 30 हजार 849 जल स्त्रोतों में सामूहिक श्रम के माध्यम से मरम्मत एवं साफ सफाई की व्यवस्था की गई। ग्राम पंचायतों के माध्यम से जल भराव वाले स्थानों का चिन्हांकन कर नवीन जल स्त्रोतों का निर्माण किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों में 10 हजार वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया है। वन क्षेत्र में जल संरचनाओं के साथ मृदा एवं जल संरक्षण के कार्य अंतर्गत 03 लाख 88 हजार पौधरोपण किया गया। जिले में इस अभियान से प्रेरित होकर ग्रामीणों द्वारा स्वपे्ररणा एवं निजी राशि से 27 हजार से अधिक घरों में सोकपिट संरचना का निर्माण किया गया है। इसके अलावा जिले में 01 लाख 09 हजार 0273 स्टेगर्ड कंटूर टेंªच का निर्माण किया गया है। जिले में कुल 140 अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। जिले में 01 हजार 944 सामुदायिक तालाब, 06 हजार 160 निजी डबरी, तालाब निर्माण किया गया है। जिले में 399 मिनी परकुलेशन टैंक, 06 हजार 614 लूज बोल्डर चैक डेम, 672 नदियों का पुनरूद्धार किया गया है। जिले में 69 स्टाॅप डेम, 316 गेबियन चेक डेम, 423 कुंआ का निर्माण किया गया है। जिले में कुल 44 हजार 49 वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया है। उपरोक्त सभी कार्यों के फलस्वरूप भारत सरकार के सभी मानको के आकलन के आधार पर ’जल संचयन जन भागीदारी’ के कार्यों के अंतर्गत पूरे देश में बालोद जिले को बेस्ट परफाॅर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जल संरक्षण के क्षेत्र में वृहद रूप से कार्य कर रही महिला कमाण्डो की संयोजक पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि आज महिला कमाण्डों की सदस्यों को जल संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। हमें गर्व है कि जल संरक्षण के इस पूनीत कार्य मे ंहम महिला कमाण्डों की सदस्यों को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का सौभाग्य मिला। जल मित्र के रूप में सम्मानित हुए ग्राम कोचवाही के श्री परमेश्वर लाल ने बताया कि वे गुरूर विकासखण्ड के निवासी है, उनका क्षेत्र भूजल स्तर की कमी के चलते रेड जोन में है, जो कि उनके भविष्य के लिए काफी चिंतनीय था। ऐसे में उन्हें जिला प्रशासन बालोद द्वारा जागरूकता अभियान के तहत जल संचयन जन भागीदारी अभियान की जानकारी हुई, जिसके पश्चात् उन्होंने अपने क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति कार्य करने ललक हुई। उन्होंने बताया कि वे अपने क्षेत्र में गांव गांव भ्रमण कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति कार्य करने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहे हैं। इसी प्रकार ग्राम चुल्हापथरा की गरीमा जल वाहिनी समिति की दिनेश्वरी ने बताय कि वह जल वाहिनी समिति से जुड़ी हुई है, इसके अंतर्गत वे अपने समुह की महिलाओं के साथ लोगों के घर घर जाकर, उन्हें जल संरक्षण हेतु सोख्ता पीट आदि बनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

You cannot copy content of this page