DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्योत्सव समारोह में यूपीएससी में चयनित होने वाले धर्मेश कुमार देशमुख का किया गया सम्मान

अतिथियों ने धर्मेश की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

बालोद। जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में रविवार 02 नवंबर को आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह के शुभारंभ अवसर पर संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से आयोजित जियोलॉजिस्ट एग्जाम 2025 के परीक्षा परिणामों के अंतर्गत पूरे देश में 10वां स्थान अर्जित करने वाले जिले के प्रतिभाशाली छात्र श्री धर्मेश कुमार देशमुख का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा एवं अतिथियों ने जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम अर्जुंदा टिकरी निवासी धर्मेश कुमार देशमुख को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कोर्सेवाड़ा एवं अतिथियों ने धर्मेश की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि धर्मेेश ने अपनी महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि से संपूर्ण बालोद जिले सहित एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर उन्होेंने विलक्षण प्रतिभा के धनी धर्मेश की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र राय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख एवं श्री केसी पवार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, वन मंडल अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page