DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बारिश से किसानों की फसलें खराब,शासन से मुआवजे की मांग

नेमन साहू रेंगाडबरी/ डौंडीलोहारा।डौंडीलोहारा मुख्यालय रेंगाडबरी के किसानों ने बताया कि,बारिश के कारण किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण उनकी फसलें बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने शासन से मांग की है कि फसलों का मुआयना कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही, बीमा राशि भी प्रदान की जाए ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। बारिश के कारण किसानों की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। ऐसे में शासन की ओर से उचित कदम उठाए जाने की आवश्यकता है ताकि किसानों को राहत मिल सके। प्रभावित किसानों में श्यामु तुमरेकी, डोमार सिंह नायक, इन्द्रपाल तुमरेकी, रविशंकर भंडारी, शंकर नायक, शेखर निषाद सहित अन्य गांव के किसानों का धान फसल को हानि पहुंची हुई है। इनमें कई किसान ऐसे हैं जो फसल कटवाकर खेत में रखे थे और बारिश ने सब बर्बाद कर दिया।

You cannot copy content of this page