पीएम श्री जगतरा (बालोद) में हुआ 26 वी बार नेवता भोज



बेटे के जन्मदिन पर हुआ जगतरा पीएम श्री स्कूल में न्यौता भोज

बालोद। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला जगतरा ,विकासखण्ड बालोद में 31/10/2025 शुक्रवार को पालक चुरामन हनुमान ने अपने बेटे सुजय हनुमान के जन्मदिवस पर न्योता भोज का आयोजन किया । जिसमे खीर ,पूड़ी व मटर आलु की सब्जी , मिठाई और मिच्चर दी गई व अपने बेटे का जन्म दिन स्कूल में मनाया। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्रीमती खेमलता ठाकुर नेवता भोज कराने वाले का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभी तक का यह 26 वी बार नेवता भोज है। जिसमें हमारे स्कूल ने सफलता पाई है।जिसका पंजी संधारण भी शाला द्वारा किया गया है। उन्होंने सभी बच्चों के पालकों को प्रेरित किया कि न्यौता भोज किसी भी खुशी पर करवा सकते हैं। इस खुशी के अवसर पर , स्कूल के सहायक शिक्षक श्रीमती अनुपमा चौबे, श्रीमती, अन्नपूर्णा मंडावी श्रीमती पद्मिनी साहू ,रसोईया श्रीमति रामेश्वरी कौशिक ,श्रीमति सुभो यादव उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page