DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में मनाया गया देवउठनी एवं राज्य स्थापना दिवस

बालोद। 31 अक्टूबर शनिवार को ग्राम पंचायत लाटाबोड में 29 वर्षो से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी देवउठनी एकादशी पर्व एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष कश्चित साहू, उपाध्यक्ष हरिश्चंद साहू, सदस्य संतराम मंडावी, भेमेंद्र साहू, प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी, गुहरी राम साहू पालक ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। अध्यक्ष कश्चित साहू एवं उपाध्यक्ष हरिश्चंद साहू ने सभी को राज्य स्थापना दिवस एवं देव उठनी पर्व की शुभ कामना दिये। आचार्य लालजी तिवारी द्वारा मां तुलसी की विधिवत पूजा कराकर तेल हल्दी श्रृंगार करा कर पूजा अर्चना कराया गया। पूजा के बाद शंकर साहू द्वारा बनाये गये पंच नैवेद्य खिचड़ी का सभी स्टाप भैया बहनो एवं आसपास के लोगो ने आनंद लिए। अंत में समिति के द्वारा सभी को मिठाई देकर दीपावली की शुभ कामना दिये। उक्त कार्यक्रम मे जीतेन्द्र सिंदराम, देवेश बघेल, योगेन्द्र निषाद , श्रीमती कामीनी यदु , त्रिवेणी साहू , हरिप्रिया वैष्णव , मोनिका साहू , पद्मिनी निषाद , दामीनी साहू , मनीषा साहू , रेणुका मिश्रा , धनबाई , अश्विनी बघेल , खिलावन साहू रूपेंद्र साहू , बीरेंद्र साहू का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page