बालोद। बालोद शहर में गुरुवार को भाजपायों में जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने बालोद जिला के कद्दावर नेता यज्ञदत शर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डुओं/ मिठाइयों से तौला और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। यह आयोजन पार्टी और जनता की ओर से उनके प्रति सम्मान और स्नेह का प्रतीक रहा। भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सर्वप्रथम नवनियुक्त यज्ञदत शर्मा के निवास पर पहुंचकर गाजे बाजे के साथ उनका तिलक वंदन कर मिठाई खिलाकर उनका स्वागत सम्मान किया। उनके निवास स्थल पर जमकर आतिशबाजी हुई। परिवार के लोगों द्वारा उनकी आरती उतार कर मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। जिसके बाद भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने यज्ञदत शर्मा के साथ पैदल चलकर रैली शक्ल में गंजपारा स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची। वहां श्री शर्मा का पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। यज्ञदत शर्मा के व्यक्तित्व और उनके समर्पित कार्यों की झलक बालोद में देखने को मिली। यह दिन न केवल उनके लिए बल्कि पूरे बालोद जिले के लिए गौरव और प्रेरणा का दिन बन गया।जहां श्री शर्मा ने मां दुर्गा और जलेश्वर महादेव की विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश व बालोद जिले की खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर समिति के सदस्यों ने नवनियुक्त छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत कर लड़ुओ से तौला ।
राज्यमंत्री का पद बालोद को समर्पित करता हूं
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत शर्मा ने कहा कि आप सब लोगों के प्रेम कारण पार्टी ने मुझे छग राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है। पार्टी ने उक्त पद को राज्य मंत्री का दर्जा भी दिया है। मै इस सम्मान को बालोद का सम्मान मानता हूं। श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी ने पता किया कि शहर के लोग क्या चाहते है। आप सब लोगों ने मन और भाव से मेरी प्रशंसा की है। यही मेरा बनने का आधार बना। अपना पद और मुझे मिली जिम्मेदारी और राज्यमंत्री का पद बालोद को समर्पित करता हूं।
गांव से जुड़ा हुआ संस्था है लघु वनोपज
यज्ञदत शर्मा ने कहा कि लघु वनोपज गांव से जुड़ा हुआ संस्था है।जिसमें 14 लाख सदस्य,10 हजार डायरेक्टर,900 समितियां और 5 हजार कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि बालोद में भी काम कर सकते है। आमापारा व कुदरूपारा में तेंदूपता फंड है। उन्होंने कहा, वर्तमान में लघु वनोपज ना केवल वनवासियों के लिए महत्वपूर्ण हैं, अपितु आज ये देश तथा प्रदेश के लिए राजस्व प्राप्ति के लिए एक महत्वपूर्ण साधन हैं। जनजातीय वर्ग के समग्र उत्थान और उनके उद्यमिता दक्षता के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू,महामंत्री राकेश छोटू यादव,कृष्णकांत पवार, डॉ प्रदीप जैन ने यज्ञदत शर्मा को उपाध्यक्ष पद मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए बालोद का सौभाग्य बताया। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सचिदानंद उपासने,डॉ प्रदीप जैन,कृष्णकांत पवार,विनोद कौशिक,अनिल बोहरा, डब्लू शर्मा,स्वरूप राठी,अमित चोपड़ा,ओम प्रकाश शर्मा,अटल दुबे,भवानी शर्मा,संतोष शर्मा,मनोज चांडक,नितेश वर्मा,दिलीप गोलछा,राजू टुवानी, संजय चौधरी,जितेंद्र निर्मलकर,पार्षद गण, राजू पटेल,दीपक लोढा,श्यामा यादव,सुनीता मनहर,छबि सर्वा, प्रितिबाला साहू,आशा पटेल, कमल पंपालिया, लोकेश श्रीवास्तव,संजय दुबे,खेमचंद गोयल,शशांक जैन,उमेश जैन,पवन टुवानी,किशोर भाई पटेल,प्रफुल पटेल,परमेश्वर राठी,मनीष टावरी,श्रवण टावरी,मनी नायर,अखिलेष तिवारी,वैभव रांखेचा,राहुल साहू,रौनक कत्याल,मनीष झा,विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता,महावीर तातेड़, लक्की चांडक,आशुतोष कौशिक,अविनाश कौशिक,रामरतन टावरी,आशीष शर्मा,मनीष पंकज व्यास, टिक्कू साहू,सुनील रतन बोहरा,धीरेंद्र बाघमार,मुरारी लाल चंदन,लोचन सिन्हा, विक्रम लालवानी,ताहिर ताज सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
