DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सोशल मीडिया का यह ग्रुप बना लोगों की समस्याओं के समाधान का जरिया, अब गंजपारा की ये ज्वलंत समस्या हुई दूर, नगरपालिका अध्यक्ष का जताया आभार

बालोद। बालोद नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड 1 से 20 तक के किसी भी कोने गली मोहल्ले में कोई भी समस्या होती है तो लोग अपनी समस्या एक सोशल मीडिया ग्रुप/व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करते हैं। जिसे पाररास के जनसेवक रितेश कुमार बिझेकर ने बनाया है। इस ग्रुप में अभी तक 1000 से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। इस ग्रुप में नगर पालिका से जुड़े संबंधित जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि जुड़े हुए हैं। ग्रुप के जरिए ही लोग अपनी समस्या रखते हैं और उनकी समस्याओं पर समय अनुसार यथा संभव समाधान भी किया जाता है। कुछ समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई भी होती है। ऐसी ही एक ज्वलंत समस्या थी बालोद के गंजपारा में स्टेडियम के पीछे गली वार्ड 11 में।

जहां पर गली में इतना दलदल था कि चलना मुश्किल था। बीते दिनों एक स्कूली वैन भी फस गई थी। जिसे ट्रैक्टर के जरिए खींच कर बाहर निकाला गया। ऐसी स्थिति आए दिन देखने को मिलती थी। इस समस्या से संबंधित फोटो और जानकारी वार्ड के पुरुषोत्तम यादव द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की गई थी और नगर पालिका अध्यक्ष से निवेदन किया गया था कि इस पर ध्यान दें और इसका समाधान किया जाए। अस्थाई तौर पर ही सही वहां चलने लायक रास्ता बनाने के लिए मुरूम डलवा दिया जाए। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने गंभीरता दिखाई और बुधवार को संबंधित स्थान पर मुरूम डालकर समतलीकरण भी किया गया। अब लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस समस्या के समाधान के दौरान व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन जनसेवक रितेश कुमार बिझेकर स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी का आभार जताया है। साथ ही इस कार्य में वार्ड 5 के पार्षद तरुण साहू, वार्ड 1 के पार्षद ईश्वर साहू, वार्ड 20 के पार्षद कसीमुद्दीन कल्लू भैया, वार्ड 12 के पार्षद सुमित शर्मा का भी योगदान रहा। ये सभी ऐसे पार्षद हैं ज अपने साथ अन्य वार्डों की समस्याओं के समाधान के लिए भी आगे आते हैं।

You cannot copy content of this page