DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भेड़ चोर गिरोह का पर्दाफाश, खड़गांव पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बालोद/ मोहला। पुलिस अधीक्षक जिला मोहला मानपुर-अं.चौकी वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी सी पटेल, एवं पुलिस अनु० अधि० मानपुर प्रशांत कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी खडगांव निरीक्षक संजय कुमार यादव के नेतृत्व में दिनांक 27.10.2025 को थाना खड़गांव क्षेत्राअंतर्गत ग्राम कमानसूर के जंगलो में भेड़ी चोरी के पांच आरोपी तथा दो मोटर साइकल एवं चोरी गये एक भेड़ को बरामद कर कार्यवाही करने में सफलता मिली। दिनाक 27.10.2025 को भेड़ मालिक भुनेश्वर कुमार धनकर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26-27.10.2025 की दरमियानी रात्रि में भेड चराकर कमानसुर के जंगल में डेरा डाले थे कि रात्रि लगभग 1:00 बजे भेड़ो की आवाज आने पर टार्च जलाकर देखा तो कुछ लोग बाड़ा घेरा का भेड़ को चोरी कर ले जा रहे थे। जिन्हें दौड़ा कर एक आरोपी तथा एक भेड़ एवं आरोपी के एक मोटर सायकल को पकडा तथा एक भेड़ को चोर चोरी कर लें गये है। सुबह चोर के अन्य साथी चोर अपने साथी को छुडाने के लिए डेरा में पहुंचे चार अन्य आरोपीगण तथा उनके एक अन्य मोटर सायकल को पकडकर रखे तथा पुलिस को सूचना दिये तब पुलिस मौके पर पहुंच कर तस्दीक कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर भेड को पता तलाश किये जो चोरी के एक भेड़ को भेड़ी डेरा वाले उसी रात में प्राप्त कर लेना तथा भेड चोरी करने दौरान भेंड के शोर करने पर उसका गला दबाकर मार देना तया भागते समय जंगल में फेंक देना बताए । आरोपीगण धरमु नेताम, पिता श्री भैया लाल नेताम उम्र 40 साल निवासी गुबियागढ़, धर्मेंद्र कुमार कौडे पिता. फुलसिंग कौडे उम्र 25 साल निवासी पेदुर, मुरली राम कावडे पिता श्री भारत लाल कावडे उम्र 26 साल निवासी पेदुर, दुवार सिह सलामे पिता श्री हटटे सिह सलामे उम्र 39 साल निवासी पुसेवाडा और हरसिंह कुमेटी पिता श्री फिरतु राम कुमेटी उम्र 40 साल निवासी गुबियागढ़ सभी थाना खड़गांव जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 79/25 घारा 303(2),3(5) भारतीय न्याय सहिंता, चोरी का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लेकर चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सी जी 08 ए बी 7795 सी जी 04 के वी 6882 तथा एक भेड़ को बरामद कर जप्त किया गया तथा आरोपीगणों को गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत गिरफ्तार कर दिनाक 28.10.25 को न्यायिक रिमांड पेश करने पर माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल राजनांदगांव निरूध्द किया गया है। वहीं भेड मालिको द्वारा आरोपी को रात में पकड़ कर अपने डेरा में रखकर उनसे मारपीट करने के कारण भेड मालिकों के खिलाफ भी मारपीट का अपराध आरोपी की पत्नि के लिखित रिपोर्ट पर पंजीबध्द किया गया है।

You cannot copy content of this page