बालोद। रायपुर में आयोजित सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता जो की 15 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुआ था जिसमें बालोद जिले की फलक यादव पिता शशिकांत यादव निवासी शिकारी पारा बालोद ने रिकवर राउंड में गोल्ड मेडल हासिल किया, फलक यादव बालोद के गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल मे कक्षा नवमी में अध्यनरत है। इन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय,बालोद जिले, एवं छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया।

छात्रा के इस प्रदर्शन पर संस्था के प्राचार्य श्री कमल नारायण साव,श्रीमती के के साव, श्री एस बैरागी,श्री जी एल साहू, श्री धीरज पाठक,श्री गोवर्धन साहू श्री चिराग वर्मा, श्री छगन यादव,श्री दीपक साहू,श्री पुरुषोत्तम ठाकुर,श्री राहुल साहू,श्री भीमेंद्र साहू,श्रीमती उर्मिला बरतिया,श्रीमती अनीता कौशिक, श्रीमती उर्मिला साहू,सुश्री चेतना सिंह,श्रीमती हेमलता यादव,सुश्री यामिनी यूके,सुश्री रेनू यादव,सुश्री पायल देवांगन,एवं सभी स्टॉफ ने बच्ची को शुभाशीष प्रदान कर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।
