बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम किल्लेकोडा के हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ डॉक्टर बी. एल. साहसी, 31 अक्टूबर 2023 से अब तक 10वीं वार विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ कलार समाज के शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा प्रथम बार छत्तीसगढ़ के कलार समाज के शिक्षकों के लिए सामाजिक शिक्षा रत्न सम्मान का आयोजन वीमतरा रायपुर में किया गया ,यह कार्य समाज के प्रांतीय अध्यक्ष युवराज सिन्हा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रुपनारायण सिन्हा (अध्यक्ष योग आयोग) राकेश पांडे (खादी ग्राम उद्योग अध्यक्ष) , योगेश्वर राजू सिन्हा( विधायक महासमुंद), दीपक सिन्हा (प्रांतीय संरक्षक कलार समाज) ,भोज राम डड़सेना (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष), देवेंद्र सिन्हा, चंद्रिका प्रसाद सिन्हा ( पूर्व प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य) की उपस्थिति में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र के पूजन अर्चना व छत्तीसगढ़ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ हुआ। इस दौरान गुरुर महाविद्यालय के छात्राओं ने आकर्षक नृत्य कर सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम के आयोजन में मंडल स्तरीय सदस्यों का मुख्य योगदान रहा।
जिसमें डॉक्टर बी. एल. साहसी (व्याख्याता )को भी उत्कृष्ट सामाजिक शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके इस उपलब्धि के लिए उनके परिवार के डॉक्टर वासुदेव साहसी( प्राध्यापक) डॉक्टर श्रीमती किरण साहसी, राजेश कुमार साहसी( आयकर अधिकारी), श्रीमती ममता साहसी, श्रीमती नम्रता साहसी, हर्षर्धन साहसी, आशु ,श्रृंगी, डोमेन्द्र कुमार साहसी, काजल साहसी नेहुल ,हर्षित एवं राघव साहसी, साथ में होम लाल, लाल राम साहसी ,ललित साहसी ,भुवनेश्वर, सोहन, संदीप साहसी , लोकेश ,लीवन साहसी एवं समस्त साहसी परिवार तथा दोस्तों में धर्मेंद्र निषाद, भगवानी निषाद, धन्नू यादव, देवेंद्र जायसवाल, जयेश ठाकुर ,प्यारे निषाद, नरेंद्र यादव, मदन ठाकुर संदीप जावलकर, शिवेंद्र बहादुर, एनुका शार्वा ,राजेंद्र हर्षा देवांगन ,सुरेश देवांगन ,सूरज तिवारी, श्रीमती अनीता साहू, वीरेंद्र कुल्हार्य, राजाराम तारम, निर्भय भंडारी, इंद्रजीत तथा शाला स्टाफ की ओर से अजय मुखर्जी( प्राचार्य), वाय. एस मरकाम व्याख्याता सी.जी. पटेल व्याख्याता,जे.पी. बांधव व्याख्याता,हेमेन्द्र साहू व्याख्याता ,घनश्याम पटेल व्याख्या ता, श्रीमती त्रिजला ठाकुर , मुक्ति मैडम एवं क्लर्क स्टाफ ने बधाई दी है।

