DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सकरौद में हुआ कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन, प्रो लीग की तरह थे नियम

बालोद। भैरव क्रीडा कबड्डी ग्रुप सकरौद में दो दिवसीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 25 एवं 26 अक्टूबर को हुआ जिसमें प्रथम -इंदावानी नांदगांव, द्वितीय -अरौद और तृतीय -भोथली दुर्ग
चतुर्थ -शिल्पग्राम बालोद ने स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को नगद राशि एवं शील्ड प्रदान किया गया ।

कबड्डी का आयोजन प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर किया गया। जिसमें पूरे नियम प्रो कबड्डी लीग के ही थे। जिसका ग्रामीण जनों ने भरपूर आनंद उठाया और सभी ने ऐसे आयोजन होने चाहिए आयोजन कर्ताओं को बधाई दी। सबसे खास बात यह थी कि सभी आयोजक टीम के सदस्य 12 साल से 17 साल तक के बच्चे थे। जिसमें कुणाल नमन पवन चेतन मनीष समीर हिमांशु रुद्राक्ष पूर्ण नयन, पुष्कर भूतेश्वर भावेश चंदन यश हेमशंकर गोवर्धन विजय धर्मेश योगेश मयंक दुर्गेश युवराज कुंदन शामिल है जिसका समस्त ग्राम वासियों ने तारीफ की। पुरस्कार वितरण में अतिथिगण जशवंत कोसरे सरपंच, हेमंत साहू उपसरपंच, तामेश्वर देशमुख पूर्व सरपंच, हुबलाल देशमुख, पुनेश्वर वैष्णव,मिथिलेश देशमुख, राकेश साहू , देवेन्द्र हरमुख उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी देवेन्द्र हरमुख ने प्रदान किया।

You cannot copy content of this page