DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विकासखंड स्तरीय पशु मेला में हुई जनपद सदस्यों की उपेक्षा ,नहीं दी गई आयोजन की जानकारी

बालोद । बालोद ब्लाक के नेवारीकला में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय पशु मेला का आयोजन रखा गया था। लेकिन इस संबंध में कई जनपद सदस्यों और उनके प्रतिनिधियों को जानकारी ही नहीं दी गई। इस संबंध में कई गांव में मुनादी तक नहीं कराई गई थी जिसके चलते जनपद सदस्यों को जानकारी नहीं लगी। वहीं संबंधित विभाग द्वारा इस संबंध में कोई आमंत्रण पत्र या सूचना भी नहीं भेजा गया। जिसको लेकर जनपद सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की है।

जनपद सदस्य लोकेश डड़सेना, अमृता नेताम, प्यारी राणा जो इस आयोजन में शामिल नहीं हो पाए, विभाग की लापरवाही के चलते जिन्हें सूचना नहीं दी गई न आमंत्रित किया गया था, इन सभी ने आरोप लगाया कि कुछ ही जन प्रतिनिधियों को विकासखंड स्तरीय आयोजन में शामिल किया गया था। जिसमें जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कुछ भाजपा समर्थित लोगों को ही बुलाया गया था। बाकी सदस्य को इस शिविर/ मेला की जानकारी ही नहीं दी गई थी तो भला हम आगे जाकर कैसे पशुपालकों को इस दिशा में जागरूक कर पाएंगे। पशु चिकित्सा विभाग की यह घोर लापरवाही है जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। आयोजन विकास खंड स्तरीय था तो विकासखंड के सभी जनपद सदस्यों को इसमें आमंत्रित किया जाना था पर ऐसा नहीं किया गया।

You cannot copy content of this page