DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परिक्षेत्र साहू समिति अछोली का हुआ दीपावली मिलन समारोह

डौंडीलोहारा। परिक्षेत्र साहू समिति अछोली के द्वारा दीपावली मिलन समारोह मनाया गया । साथ ही नवीन पदाधिकारियों का सम्मान एवं निवृत्तमान पदाधिकारियों को बिदाई दिया गया। पूर्व अध्यक्ष जगतराम साहू और समस्त पदाधिकारियों को साल श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी को निस्वार्थ भाव से कार्य कर समाज को गतिशील बनाने का निर्देश दिया गया। परिक्षेत्र साहू समिति नव निर्वाचित संरक्षक जगत राम साहू, अध्यक्ष दीनदयाल साहू , उपाध्यक्ष नवलकिशोर साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती परागा देवी साहू, सचिव बुद्धदेव साहू, सहसचिव तेजराम साहू, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार बनपेला, संगठन सचिव गोपाल साहू, महिला संगठन सचिव विनादेवी साहू, संयोजक विधि प्रकोष्ठ टुमन लाल साहू, संयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ चंद्रकिशोर साहू, प्रचार प्रसार सचिव देवकुमार साहू एवं सूरजभान साहू, अंकेक्षक भाव सिंह साहू, एवं हेमसिंह साहू, संयोजक युवा प्रकोष्ठ लोमन साहू, संयोजिका महिला प्रकोष्ठ श्रीमति त्रिवेणी साहू, संदेशवाहक जीवनलाल साहू, का नाम प्रस्तावित किया गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी समाज को गतिशील बनाए एवं अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी से करने का संकल्प लिया ।

You cannot copy content of this page