बालोद/ दल्लीराजहरा। तेलुगु मातृभाषा होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय लोकगायिका के रूप में पहचान बनाने वाली लोक गायिका ज्योति सोनी व उनकी टीम द्वारा खलारी की सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत और उनकी मिट्टी की महक से सराबोर हो उठी। ज्योति सोनी तीन बार की वर्तमान पार्षद है, समाजसेवा के साथ साथ संगीत में रूचि रखती है। ज्योति सोनी ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं का मनमोह लिया।

उनकी टीम में लोकगीत में ज्योति भट्टी, विज्जु , चंचल ने लोक गीत का सुंदर प्रस्तुति दी व 35 कलाकारों ने आयोजन स्थल पर देर रात्रि से सुबह तक झूमते सुर और ताल की लहरे गूंजती रही। जिसमें लोक संस्कृति की सुंदरता और परंपरा का जीवंत झलक रहा था। कार्यक्रम का आयोजन गणेश समिति खलारी कुम्हार पसरा, बालोद जिला द्वारा किया गया था। ज्योति सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग संस्कृति से जुड़े गीतों के साथ आधारित लोकनृत्यों की भी प्रस्तुति दिया गया। सांस्कृतिक समारोहों का उद्देश्य विभिन्न समुदायों की लोक परंपराओं को आगे बढ़ाना है ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजिक कार्यकर्ता और सांस्कृतिक प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम हेतु 6261541211 पर संपर्क कर सकते हैं।
