DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक दिवाली ऐसी भी: जरूरतमंद, निर्धन, असहाय, गरीबों के पास पहुंचाई गई जरूरत की सामग्री

बालोद/ दल्लीराजहरा। राष्ट्रीय सेवा योजना ने दीपावली त्यौहार के उत्साह को और दुगुनी करने एक अच्छी पहल की है। इसमें वे ऐसे निर्धन, असहाय, गरीब लोगों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ा रहे हैं। जिससे उनकी भी खुशियां दुगनी हो सके। इसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना हर दीपावली के अवसर पर जन्मदिन, अन्य त्यौहार के मौके पर ऐसी संस्था समिति का भी सहयोग करती है, जो समाज सेवा में अपना निस्वार्थ भूमिका निभा रहे हैं। इसमें वह जरूरतमंद लोगों को राशन की सामग्री, कपड़े व जरूरत की सामग्री दान करते हैं। समाज सेवा ही ईश्वर की सेवा होती है, यही सोच कर समाज सेवा के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक सदैव तत्पर रहते हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना ने जन सहयोग से दल्ली राजहरा में संचालित सेवा सरिता समिति में राशन की सामग्री दान की है।

इस बार की गई नयी पहल : कल्पना बंबोड़े

सामाजिक कार्यकर्ता कल्पना बंबोड़े ने बताया कि अन्नदान के इस क्रम में इस बार नई पहल करते हुये स्कूली बच्चों से एक मुट्ठी अन्नदान महादान अभियान चलाया गया । जिसमें शहर के गुरूनानक स्कूल क्र. 2 , गुरुनानक स्कूल क्र. 1 और आत्मानंद स्कूल के बच्चों से अन्न और राशन की सामग्री दान में ली गई। बच्चों ने भी इस अभियान में बड़चड़ कर हिस्सा लिया और इस अभियान को सफल बनाया। इस अभियान में विद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ का बहुत सहयोग मिला। जिसके कारण ही ये अभियान सफल हो पाया।

इस बार बच्चों से अन्नदान लेने के पीछे का कारण था कि बच्चों के अंदर दया, करुणा, सहयोग की भावना जागृत हो और वे भी मदद के लिए हाथ बढ़ाये।कल्पना बंबोड़े ने आगे बताया कि अभियान के इस क्रम में साथी अविनाश सोरी, नरेश, राघवेंद्र का सहयोग रहा। जो युमित्ता फांउडेशन स्वयं संस्था से जुड़े है। जो ऐसी ही जागरुकता जैसे छोटी छोटी सामाजिक गतिविधि करते रहते हैं व साथ ही इसमें कल्पना ने यहा भी इंकित किया कि इस सहयोग के क्रम में उनके स्कूल के समय के शिक्षकों का विशेष सहयोग उन्हें मिलता है ।
स्वयंसेविका कल्पना ने बताया कि यह समिति 6 साल से गरीबों को रात का भोजन घर पहुंचा कर दे रही है।

आज के समय में परिवार के लोग
बुजुर्गों को अपने से दूर कर रहे हैं। ऐसे समय में शहर की समाज सेवी संस्था सरिता समूह असहाय एवं वृध्दजनों को एक समय का भोजन घर पहुंचा कर दे रही है। इसकी शुरुआत 6 साल पहले की थी, जो आज भी लगातार चल रही है। यहां कार्य प्रतिदिन हर मौसम में चाहे वह बारिश हो ठंड हो या गर्मी का मौसम अपनी समाज में सेवा दे रही है।

12 लोगों से हुई थी शुरुआत

भोजन व्यवस्था की शुरुआत 12 व्यक्तियों महिला और पुरुषों को देखकर की गई थी जो वर्तमान में 52 महिलाएं और पुरुषों को खाना दिया जाता है, जो दल्ली राजहरा के विभिन्न क्षेत्रों में रहते हैं। खाना पहुंचाने का काम संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है। कोई कार्यकर्ता खाना बनाने का काम करता है तो कोई सामान लाने का, तो किसी की जिम्मेदारी इन व्यक्तियों के घर पहुंचने की होती है। कल्पना ने बताया कि यह संस्था अब तक जनसहयोग द्वारा ही चलाया जा रहा है।

You cannot copy content of this page