DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय महाविद्यालय गुरुर से दिव्या देशलहरे का हिमाचल प्रदेश साहित्यिक शिविर में सहभागिता हेतु चयन

गुरुर। स्व. डारन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय गुरुर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेविका कुमारी दिव्या देशलहरे का हिमाचल प्रदेश में आयोजित साहसिक शिविर 24 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक सहभागिता प्रदान करने हेतु हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की ओर से अटल बिहारी वाजपेई वि वि बिलासपुर संगठन व्यवस्था में भागीदारी देंगे। इस शिविर में चयनित कुमारी दिव्या मेरा युवा भारत (bharat.gov.in) में पंजीकृत है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर के एल रावटे द्वारा दिव्या को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये।
पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर रोहित कुमार सोरी तथा वर्तमान राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर गौसेवक देवांगन व प्रोफेसर लेखराम हिरवानी, डॉ.योगेन्द्र कुमार ध्रुवे, प्रोफेसर एस जोशी, प्रोफेसर प्रज्ञा कोरपे, प्रोफेसर डी के बारसेल, प्रोफेसर टी एस साहू प्रोफेसर, एच एस दीवान प्रोफेसर सुमन साहू डॉ नजमा बेगम, प्रोफेसर प्रेमचंद साहू एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने चयनित प्रतिभागी कुमारी दिव्या को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किये।
कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर गौसेवक देवांगन ने बताया कि इस शिविर में सहभागिता प्रदान करने से उनके व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ कौशल विकास पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी के साथ साथ समाज को एक नई दिशा प्रदान करने का अवसर मिलता है।

You cannot copy content of this page