पुलिस ने 100 गुम मोबाईल, धारको को लौटाकर दिया दिवाली का तोहफा



बालोद। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन एवं एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर , एसडीओपी राजेश बागडे, नगर पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक बोनिफास एक्का, उप पुलिस अधीक्षक माया शर्मा के पर्यवेक्षण में साइबर जागरूकता अभियान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 460 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सभी थाना व सायबर सेल टीम द्वारा दूसरे राज्य एवं दूसरे जिलों से बरामद किया जा चुका है। बालोद पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद में कुल 100 नग मोबाईल किमती 15 लाख 75 हजार रूपये लगभग को धनतेरस के शुभ अवसर पर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया। बालोद पुलिस द्वारा अब तक कुल 460 नग गुम मोबाईल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया जा चुका है। बालोद पुलिस के हाथो खोये मोबाईल पाकर प्रसन्न हुए लोग पुलिस विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबंध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल थाना चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट कम्पनी मोटो, सैमसंग, विवो, ओप्पो, रियलमी, इनफिनिक्स एन्ड्रायड मोबाईल फोन को ट्रेस कर दीगर राज्य झारखण् बिहार एवं अन्य जिलों रायपुर कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, धमतरी, खैरागढ़ छुईखदान गड़ई से उसे रिकवर किया गया। जिसमें 100 नग मोबाईल हैण्डसेट को दिनांक 18/10/25 को पुलिस कार्यालय सिवनी बालोद में 100 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया। उक्त मोबाइल वितरण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर,रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य एवं साइबर सेल स्टॉफ मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page