खुलासा करियाटोला कांड का: जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग ने की दूसरे बुजुर्ग व्यक्ति की तेंदू लकड़ी के डंडे से पीटकर हत्या



पुलिस की तत्परता से आरोपी की हुई गिरफ्तारी,जमीन विवाद बना हत्या का कारण

बालोद। मृतक जगतराम सिन्हा उम्र 68 वर्ष ग्राम करियाटोला तुमड़ीकसा थाना मंगचुवा की हत्या 17 अक्टूबर 2025 के सुबह 06ः00 बजे हो गई। जब वह शौच हेतु नरवा खेत रपटा रोड़ तरफ गया था। पंचूराम के खेत के सामने रोड़ पास बालाराम सिन्हा उम्र 66 वर्ष मिल गया। जिससे जमीन की बात को लेकर विवाद होने पर बालाराम द्वारा जगतराम सिन्हा के गला को मारकर व तेंदू पेड़ के डण्डा से पीठ को मारकर चोंट पहुचाने से जगतराम बेहोश हो गया था। जिसे चस्मदीद गवाहन टीकमलाल पकड़कर रखा था व देवन सिंह जगतराम के घर वालो को बताने व पानी लेने जगतराम के घर गया। जिसकी जानकारी जगतराम के घर वालो को देने पर जगतराम का नाती दुर्गेश अपने साथी खेमलाल के साथ मोटर सायकल में देवन के बताये स्थान पर जाकर मोटर सायकल में बैठाकर बेहाशी हालत में जगतराम को घर लेकर आये थे। जहां कुछ देर बाद जगतराम की मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र रूपेन्द्र कुमार सिन्हा उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम करियाटोला तुमड़ीकसा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 103(1) बीएनएस कायम की गई। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण पर थाना मंगचुवा टीम गठित कर अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।विवेचना के दौरान आरोपी बालाराम सिन्हा उम्र 66 वर्ष ग्राम करियाटोला तुमड़ीकसा को पकड़कर पूछताछ करने पर बताया कि सुबह 06ः30 बजे करीबन ग्राम करियाटोला नरवा खेत जाने के मार्ग पंचु के खेत के सामने जमीन विवाद की बात को लेकर जगतराम के गर्दन व पीठ को मारकर चोट पहुचाने के कारण मृतक जगतराम उम्र 68 वर्ष का मौत हुआ है। आरोपी से अपराध में प्रयुक्त तेंदू लकड़ी का डण्डा व आरोपी का शर्ट जिसमें खून का छिंटा दिख रहा है, को जप्त कर दिनांक 18.10.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। घटना के बाद पुलिस की तत्परता से आरोपी की गिरफ्तारी करने में सउनि देवकुमार कोर्राम, प्र.आर.विकास सिंह, आर. गुलाब मेरिया, अजय साहू, देवेन्द्र भुआर्य, टीकम धरमगुड़ी की भूमिका सराहनीय रही।

You cannot copy content of this page