DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अपनी मां की स्मृति में सुश्री एनुका शार्वा ने कराया नेवता भोज

बालोद। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला डौंडीलोहारा की व्याख्याता एनुका ने अपनी मां के स्मृति में 6वीं से 12वीं तक के समस्त छात्र-छात्राओं को नेवता भोज कराया। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष विद्या शर्मा और शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष लिलेंद्र सिन्हा तथा पार्षद सूर्यकला ठाकुर तथा वैभव पूजा साहू उपस्थित थे। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त कर नगर एवं विद्यालय का नाम रोशन करने पर बधाई और शुभकामनाओं के साथ शाल,श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर एनुका शार्वा का स्वागत अभिनंदन किया तथा विद्यालय तथा छात्रों के हित लिए समर्पित रहने पर उनकी सराहना करते हुए अनुकरणीय कदम बताया। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष टेकाम जी ने बच्चों के लिए नवाचारी प्रयोग करने पर एनुका को बधाई दी ।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय ने व्यक्तिगत रूप से एनुका शार्वा,सौरभ शर्मा तथा हेमंत साहू द्वारा बच्चों के लिए लगातार कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए अपने तरफ से हर संभव मदद करने की बात कही। वरिष्ठ व्याख्याता प्रदीप मेश्राम ने विद्यालय की गतिविधियों और बच्चों के सर्वांगीण विकास में सुश्री शार्वा की योगदान को सराहा। प्राचार्य आर एल ताराम ने सुश्री एनुका शार्वा को बधाई देते हुए इतनी अधिक संख्या (700) में बच्चों को भोजन करने के लिए उन्हें साधुवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षा जगत से सियाराम शार्वा, वाई के दिल्लीवार, खेमन्त साहू, शिवेंद्र बहादुर, नरेंद्र यादव,डुप्ले साहू, लवण साहू, डी आर साहू, आर एस देशमुख,कपिल पटेल संगीता वैदे,पुष्पा कटेंद्र,छाया नंदा, हेमपुष्पा नायक, तेजेश्वरी साहू, आर एन योगी, सूर्योदय मानिकपुरी, भूपेंद्र पटेल, मोहित भौसार्य, नरेंद्र साहू,राकेश कोठारी, ईश्वरी निधि तथा समस्त कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित थे। रेड क्रॉस और स्काउट गाइड के बच्चों ने संभाल पूरा मोर्चा, जिसमें आयुषी श्वेता वेनिका विद्या यामिनी निधि सुनिधि चेष्टा ऑन ओमान अमर लालकृष्ण कुणाल लेहान रामानंद देविका भूमिका यामिनी टिकेश्वरी का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page