एससीईआरटी रायपुर में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए बालोद जिले के प्रतिभागी



बालोद जिले के स्काउटर/ गाइडर ने स्काउट गाइड की प्रगति पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यशाला में लिया भाग

बालोद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय लीडर ट्रेनर ,सहायक लीडर ट्रेनर, जिला सचिव ,जिला प्रशिक्षण आयुक्त और जिला संगठन आयुक्त स्काउट गाइड के कार्यशाला का आयोजन राज्य प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान शंकर नगर रायपुर में किया गया। इस कार्यशाला में स्काउट गाइड को गति प्रदान करने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जिलों से राज्य स्तरीय संभाग स्तरीय और जिला स्तरीय वार्षिक कार्य योजना पर सुझाव प्राप्त हुए। राज्य स्तर पर यूथ फोरम, रोवर रेंजर समागम, स्थापना दिवस, कब बुलबुल उत्सव ,मेंबरशिप ग्रोथ वर्कशॉप ,बेसिक और एडवांस कोर्स, स्पेशल कोर्स, ट्रैकिंग, एडवेंचर कैंप, मिनी जंबूरी, पी.पी.टी निर्माण, स्काउटर गाइडर हाइक करने के लिए कार्य योजना बनाई गई।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के द्वारा राज्य स्तरीय लीडर ट्रेनर, सहायक लीडर, ट्रेनर जिला सचिव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त और जिला संगठन आयुक्त स्काउट गाइड का दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राज्य प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान शंकर नगर रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री इंदरजीत सिंह खालसा राज्य मुख्य आयुक्त के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का राज्य मुख्यालय का भवन शीघ्र ही निर्माण किया जाएगा। साथ ही जनवरी 2026 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन छत्तीसगढ़ में स्काउटिंग की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर प्रबलता से स्थापित करेगा। राज्य मुख्य आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गजेंद्र यादव मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा स्काउट गाइड के सफल संचालन के लिए आवश्यक संसाधन और सहयोग प्राप्त होगा ऐसा आश्वासन प्राप्त हुआ है। श्री जितेंद्र कुमार साहू राज्य सचिव ने आए हुए सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्होंने आशा व्यक्त की इन सबके सहयोग से छत्तीसगढ़ में स्काउट गाइड गतिविधियों का सफल संचालन होगा। इस कार्यशाला के संचालक मंडल में अशोक देशमुख पूर्व एस टी सी, टी. के. एस. परिहार, सी . एल. चंद्राकर ,हसरत खान, रामपाल तिवारी, सीमा साहू, जर्मिना एक्का, अनीता तिग्गा आदि सीनियर लीडरों के साथ राज्य मुख्यालय के अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हैं। इंदरजीत सिंह खालसा राज्य मुख्य आयुक्त छग. ने इस कार्यशाला पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि स्काउट गाइड रोवर रेंजर का शत प्रतिशत पंजीयन करना है और इसके लिए प्रशिक्षण का कार्य तीव्र गति से पूरा करना है। छत्तीसगढ़ के स्काउट गाइड को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनानी है। आत्मनिर्भर भारत, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता, रक्तदान, लोकल फॉर वोकल में स्काउट गाइड के द्वारा कार्यक्रम किया जाना है। राज्य सचिव जितेंद्र कुमार साहू ने आए हुए समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की। दो दिवसीय इस कार्यशाला से स्काउटिंग गाइडिंग के गतिविधियों में न सिर्फ प्रगति होगी वरन छत्तीसगढ़ और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगी। उल्लेखनीय है की राज्य स्तरीय कार्यशाला में 30 जिलों से 17 लीडर ट्रेनर, 30 सहायक लीटर ट्रेनर ,19 जिला सचिव, 29 जिला प्रशिक्षण कमिश्नर और 43 जिला संगठन आयुक्त स्काउट गाइड सहित कुल 138 प्रतिभागी शामिल हुए। इस कार्यशाला में जिला मुख्य आयुक्त बालोद राकेश यादव के मार्गदर्शन और जिला शिक्षा अधिकारी बालोद मधुलिका तिवारी के निर्देशन में बालोद जिले से जिला सचिव केएल गजेन्द्र, नेमसिंह साहू डीओसी (स्काउट), प्रेमलता चंद्राकर डी ओ सी (गाइड), डीटीसी (स्काउट)भुवन सिन्हा,डीटीसी (गाइड) सीमा साहू, एलटी कब मास्टर वाईपी गांगुली, एएलटी कब मास्टर भोला राम साहू, एएलटी रेंजर लीडर केसरीन बेग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला के शिविर संचालक अशोक देशमुख ने स्काउट गाइड की संख्या बढ़ाने के लिए मेंबरशिप ग्रोथ कार्यशाला का आयोजन करने सभी जिले से आए प्रतिनिधि से विशेष आग्रह किया। श्री टी.के.एस. परिहार ने जॉब प्रोफाइल के माध्यम से लीडर ट्रेनर, सहायक लीडर ट्रेनर के दायित्व और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला सचिव , जिला प्रशिक्षण आयुक्त और जिला संगठन आयुक्त स्काउट गाइड को जिले में कार्य करने और उनके गतिविधियों को संचालित करने के लिए प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री जे.पी. रथ अतिरिक्त संचालक एस.सी.ई.आर.टी. ने भी अपने विचारों से लोगों को प्रेरणा दी।उल्लास कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री डीगेश्वर वर्मा, हसरत खान, सी. एल. चंद्राकर, संतोष साहू, हसरत खान, सीमा साहू , जर्मिना एक्का, अनीता तिग्गा, सहित राज्य के अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री पूनम सिंह साहू ने किया और रामपाल तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

You cannot copy content of this page