DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“क्वांटम युग का आगाज, संभावनाएं एवं चुनौतियां” विषय पर संभाग स्तरीय सेमिनार में लोहारा की छात्रा चेष्टा डोंगरे द्वितीय

बालोद। क्वांटम युग का आगाज, संभावनाएं एवं चुनौतियां, विषय पर संभाग स्तरीय सेमिनार का आयोजन दुर्ग के जे.आर.डी.आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में संपन्न हुआ । इस सेमिनार में दुर्ग संभाग के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। संभाग स्तरीय इस सेमिनार में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा की छात्रा चेष्टा डोंगरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही आगामी राज्य स्तरीय सेमिनार में भाग लेने के लिए उपलब्धि हासिल की। उसकी इस शानदार उपलब्धि पर शाला परिवार की ओर से प्रभारी प्राचार्य श्री एल के ठाकुर, व्याख्याता , वी . के. भंडारी, डुप्ले साहू, ऐनुका शार्वा, अविनाश कुमार साहू, रविन्द्र नाथ योगी, लवण कुमार साहू, छाया नंदा, हेमपुष्पा नाइक, तेजेश्वरी साहू, भूपेन्द्र पटेल, सूर्योदय दास मानिकपुरी, एवम् समस्त स्टॉफ ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। उसकी इस शानदार उपलब्धि के लिए विशेष रूप से हेमन्त कुमार साहू, कपिल पटेल, व्याख्याता प्रदीप मेश्राम, एवम् सौरभ शर्मा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

You cannot copy content of this page