बालोद। अवनि पर नवरंग बिखेरते, ठेठवार भवन, गंजपारा बालोद में 12 अक्टूबर का दिन ठेठवार समाज के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हुआ।ठेठवार उपमहासभा बालोद के गठन पक्ष प्रथम निर्वाचन, अनुशासन और भावाभिव्यक्ति की अनुपम संगमधारा में सम्पन्न हुआ। भगवान श्रीकृष्ण जी के श्री विग्रह की सामूहिक पूजन, अर्चन ने समारोह को दिव्य तेज से आलोकित किया। तत्पश्चात, सभा को गौरवान्वित करते हुए सभापति श्री रमन यादव (धमधा राज) का हृदयस्पर्शी स्वागत किया गया।स्वागत के इस मंगलमयी क्षण में उपमहासभा बालोद के अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र यदु, संरक्षक श्री छगन यादव एवं जिला संगठन अध्यक्ष डॉ. उत्तम यदु ने उपस्थित अतिथियों और समाज के सभी राजाध्यक्षों का आदरपूर्वक अभिनंदन किया। बालोद राज के अध्यक्ष श्री ताम्रध्वज यादव, महासचिव श्री एलेंद्र यादव, एवं कोषाध्यक्ष श्री हेमंत यादव ने भी विशेष सम्मान व्यक्त किया।उपमहासभा अध्यक्ष डा. सुरेन्द्र यदु ने स्वागत भाषण और प्रतिवेदन में समाज की वर्तमान उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं का दीपस्तंभ प्रज्ज्वलित किया। उनके शब्दों ने उपस्थित सभी सदस्यों के मन में उत्साह और उत्तरदायित्व की भावना जगाई। संरक्षक श्री छगन यादव ने नवगठित उपमहासभा के लिए मार्गदर्शन प्रस्तुत करते हुए संगठन की रूपरेखा और विकास के दिशा-निर्देश प्रस्तुत किए। तत्पश्चात महासचिव श्री नंदकिशोर यादव ने निर्वाचन नियमावली का विस्तृत वर्णन कर नामांकन के लिए आह्वान किया।

सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ
अध्यक्ष: छगन यादव (गिरहोला, कांकेर राज),महासचिव: नंदकिशोर यादव (टेकापार, बालोद राज),कोषाध्यक्ष: खेमलाल यादव (डोंगरगढ़ राज)
सभी राज अध्यक्षों को पदेन उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं
- जिलाध्यक्ष बालोद – डॉ. उत्तम यादव
- बालोद राज – ताम्रध्वज यादव
- संजारी राज – भूषण यादव
- डौंडी लोहारा राज – केशव यादव
- गुण्डरदेही राज – विरेंद्र यादव
- भिलाई नगर – नरेंद्र यादव
- धमधा राज – साधुराम यादव
- डोंगरगढ़ राज – राजू यादव
- चौकी राज – ओमप्रकाश यदु
- अउरदा राज – नीलकंठ यादव
द्वितीय सत्र में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का आदरपूर्ण स्वागत हुआ। नवगठित नेतृत्व ने अपने उद्बोधन में समाज की उन्नति, एकता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की। कोषाध्यक्ष- श्री पवन यादव ने आय-व्यय का स्पष्ट विवरण प्रस्तुत किया। समापन अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र यदु ने धन्यवाद ज्ञापन किया, और महासचिव श्री नंदकिशोर यादव ने पूरे कार्यक्रम का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया। कार्यक्रम में 11 राजाध्यक्ष अपने पांच-पांच मतदाता प्रतिनिधियों के साथ उपस्थित थे। विशेष सहयोग के लिए बालोद राज के पदाधिकारी, भवन प्रभारी श्री रामस्वरूप यादव, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश यादव, महासचिव श्री एलेंद्र यादव एवं कोषाध्यक्ष श्री हेमंत यादव का अभिनंदन किया गया।इस आयोजन ने समाज की एकता और नवोन्मेषी विकास की नई उड़ान का संदेश दिया।उपर्युक्त जानकारी देते हुए बालोद जिला संगठन महासचिव बलदेव यादव ने बताया कि इस अवसर पर अन्य उपस्थित पदाधिकारियों में डोंगरगढ़ राज- उपाध्यक्ष रामकुमार यादव ,सुरेश यादव सचिव ,खेमलाल एवं सुरेश यादव सदस्य, बालोद राज – सह-सचिव सचिन, सिद्धेश्वर यादव, गुंडरदेही राज – दिलीप यादव ,घनश्याम यादव, जीवन यदु, भानु यदु, देवेंद्र यदु जिला महासचिव, हरिश्चंद्र कोषाध्यक्ष, जीवनलाल सलाहकार, पवन यादव अंकेक्षक, संजारी राज- अध्यक्ष भूषण यदु, कांति यादव महासचिव, गोवर्धन यादव, लोहारा राज – अध्यक्ष केशव यादव, संरक्षक तालूराम यादव, नेवेंद्र जितेश ,लखन लाल यादव, चौकी राज- संरक्षक खम्हन लाल यदु अध्यक्ष-ओम प्रकाश यदु , उपाध्यक्ष ललित यदु,गिरिजेश यदु , खोमन यदु, कांकेर राज- भगत यदु संरक्षक, छगनलाल यादव अध्यक्ष, सनत यादव उपाध्यक्ष, गणेश यादव महासचिव ,अजय यादव, किशोरी यादव, बिहारी लाल, भिलाई नगर अध्यक्ष – नरेंद्र यादव, संरक्षक खेम सिंह, उमाशंकर यादव ,महासचिव राजेंद्र, कृष्ण कुमार गज्जू ,पुखराज, धर्मेंद्र घनश्याम सिंह , उपस्थित रहे।
