पैरी में किया गया फौजियों का सम्मान, शिक्षक सम्मान समिति का तीसरे वर्ष आयोजन



बालोद। ग्राम पैरी में रविवार को शिक्षक सम्मान समिति द्वारा फौजी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें गांव के उन युवाओं का सम्मान किया गया जो फौज में रहकर देश की सेवा में लगे हैं। कार्यक्रम में लगभग 40 लोगों का सम्मान किया गया। ग्राम पैरी में प्रत्येक वर्ष आयोजित सम्मान कार्यक्रम की कड़ी में इस वर्ष पैरी के वीर जवानों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य व समाज सेवी गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख उपस्थित रहे। इनके अलावा साहित्यकार व राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक सीता राम साहू, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सोनबोईर, टीकम पिपरिया, सरपंच मधु रूपम देशमुख, जनपद सदस्य ममता सेन मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख ने कहा कि सैनिक हमारे देश की रक्षा में लगे हुए हैं, प्राणों की चिंता किए बगैर अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहते हैं। इनका सम्मान कर इस गांव के लोगों ने एक बेहतर कार्य किया है। उन्होंने आगे कहा कि माता से बढ़कर कोई नहीं है। चाहे वो जन्म देने वाली माता हो या भारत माता, हमें सदा उनका सम्मान करना चाहिए। गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख ने आयोजन समिति को 11 हजार एक रुपए की सहयोग राशि भेंट की। कार्यक्रम को सफल बनाने आयोजन समिति के नीरेश कुमार पिपरिया, रुपम देशमुख, दिनेश पिपरिया, तामेश्वर पिपरिया, विश्राम सिंह चोपड़े, रोमन साहू, नरेंद्र देशमुख, कुमार गौरव मानिकपुरी, कमलेश साहू, टिकेश साहू, सुनेश्वर साहू, संतराम साहू, योगेंद्र सोन बोईर, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, कमल किशोर दिल्लीवार सक्रिय रहे। आयोजन में टीकाराम साहू, शियाद राम सपहा, तोमेश पिपरिया, बेनी राम सार्वा, रमन ठाकुर, उमेश पिपरिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के पूर्व भिलाई की पंडवानी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई
इनका किया गया सम्मान

कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में किशन निषाद, डोमन सिन्हा, गजपति यादव, सोमेश्वर भारती, लकेश्वर निषाद, रमेश सोनबोईर, गैंदसिह साहू, शेखर निषाद, नामदेव साहू, योगेन्द्र साहू, लल्ला प्रसाद देशमुख, ओम प्रकाश सोनबोईर, मोहित साहू, तामेश्वर मानिकपुरी, एस राम प्रजापति, स्व.तीवर साहू, स्व. सोहन साहू, स्व. दिनेश ठाकुर, स्व. कोमल ठाकुर, उदय राम पटेल, नन्हे राम साहू, टीकाराम साहू, घनश्याम देशमुख, कुसुम माहेश्वरी, राधेश्याम यादव, श्रीमती पुष्पा माहेश्वरी, स्व. कंवल सिंह साहू, स्व. गोरेलाल चन्द्राकर, स्व. उमाबाई चन्द्राकर, स्व. रमाकांत ताम्रकार, चोवाराम साहू, चोवा साहू , योगेश साहु, छबिलाल साहू, प्रेमलाल सोनबोईर, भुनेश्वर साहू, नरेन्द्र देशमुख, स्व.भगवान सिंह ठाकुर स्व. घासीराम मेश्राम, स्व. रामबाई मेश्राम, स्व. अघनुराम साहू, तुलसी राम ठाकुर स्व. मिठू राम साहू, स्व. सोमन पवार, स्व. मनोज साहू, श्रीमती कमला उके आदि हैं।

पैरी के वीर जवान” पुस्तक का विमोचन
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सोनबोईर द्वारा संपादित पुस्तक “पैरी के वीर जवान” का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में गांव के सभी फौजियों का विशेष रूप से वर्णन किया गया है। उन फौजियों का भी वर्णन है जिन्होंने देश के लिए शहादत दी है। इसके अलावा फौजियों के संस्मरण भी इसमें समाहित किए गए हैं। ज्ञात हो कि वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सोनबोईर मूलतः ग्राम पैरी के ही निवासी हैं। वर्तमान में वे भिलाई में वरिष्ठ पत्रकार हैं। इनके द्वारा गांव के शिक्षकों के विवरण सहित पुस्तक का भी विमोचन व संपादन किया जा चुका है।

You cannot copy content of this page