DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अखिल भारतीय हल्बा समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष बने श्री राकेश भेड़िया

बालोद – रविवार को अखिल भारतीय हल्बा समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ तहसील शाखा बालोद का चुनाव हल्बा समाज केंद्रीय भवन बालोद में संपन्न हुआ । उक्त बैठक में सर्वसम्मति से श्री राकेश भेड़िया को तहसील अध्यक्ष का चयन किया गया। बैठक में टिकेश्वर ठाकुर को उपाध्यक्ष, राजेश भंडारी को सचिव ,कामदेव मानकर को कोषाध्यक्ष, लाल रघुवीर सिंह ठाकुर कार्यालय सचिव ,बनाया गया तथा एल आर मानकर, राजेश कुमार पिसदा,आरआर ठाकुर, एल.के.नायक को केंद्रीय प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य में बिहार खरे ,महेश पिसदा ,टोमन भुआर्य, एच.एल.चुरेन्द्, धीराज कस्तूरे,अमर भुआर्य , राजूभुआर्य, एमनसिह ठाकुर ,आर.आर.ठाकुर ,धरम भुआर्य,बंधु ठाकुर ,अजीत उर्वसा को नियुक्त किया गया । उक्त चुनाव समिति के पर्यवेक्षक तिलक मानकर संतोष घराना दल्ली राजहरा से उपस्थित रहे । मुख्य रूप से डॉक्टर देवेंद्र माहला हल्बा समाज केंद्रीय अध्यक्ष एच.एल मानकर जिला अध्यक्ष हल्बा समाज, अश्वनी नायक अंकेक्षक केंद्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ उपस्थित रहे । नवनियुक्त अध्यक्ष अध्यक्ष राकेश भेड़िया ने कहा कि हल्बा समाज की प्रगति एवं समाज के युवा पीढ़ी को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए हल्बा समाज को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करने का प्रयास करेंगे ।

You cannot copy content of this page