DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कबडडी में सिद्धान्त साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया


बालोद – राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता सत्र 2025-26 में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मोहंदीपाट विकासखण्ड गुण्डरदेही जिला बालोद के छात्र सिद्धान्त साहू पिता श्री भोज साहू कक्षा 12 वीं का चयन 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कबड्डी हेतु हुआ था | प्रतियोगिता का आयोजन महासमुंद में दिनांक 06.10.2025 से 09.10.2025 तक हुआ जिसमें दुर्ग संभाग को कबडडी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ | छात्र सिद्धान्त साहू को राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर संस्था प्रमुख श्रीमती अर्चना चौरे जी ,श्री अविनाश हरिहरनो जी ,श्री रमेश कुमार साहू जी , श्री भोजेन्द्र चंद्राकर जी ( व्यायाम शिक्षक) , श्री जन्मेजय साहू, श्री चंद्रशेखर दिल्लीवार, श्रीमती सुरेखा चंद्राकर, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार साहू जी , समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ एवं समस्त ग्रामवासियों ने भकामनाएं प्रेषित किया।

You cannot copy content of this page