DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रशिक्षित पी ए आई डब्लू और मैंत्री का समीक्षा बैठक और सम्मान समारोह

बालोद – विगत दिनों पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्य करने वाले जिला बालोद के प्रशिक्षित कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता और मैत्री संघ ने अपने जिला का समीक्षा बैठक किया और पशुधन विभाग के उप संचालक से लेकर जिला के सभी अधिकारी का भी सम्मान कार्यकर्ता संघ ने दिया । सम्मान समारोह के पहले संघ ने प्रांत स्तर में उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश सिन्हा को पूरे जिला बालोद के कार्यकर्ता के द्वारा सम्मान किया साथ ही प्रांत में सक्रिय सदस्य बनने के बाद किशोर साहू को भी सम्मान किया । फिर सभी ने संघ की ओर से डिप्टी डायरेक्टर डा श्री महेश मंडावी को शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया अन्य सम्मान पाने वाले में अतिरिक्त डिप्टी डायरेक्टर एन के गुप्ता मेडम श्रीमती नम्रता शारदा सांख्यिकी विभाग के बी आर अंगारे पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डा सिहारे सर का सम्मान किया गया । डा मंडावी सर ने कहा कि पशुधन विभाग में प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता और मैत्री का सभी कार्यों में सहयोग रहता है साथ ही अभी गोधाम योजना लागू होने से कार्यकर्ता को भी प्राथमिकता दिया है । अंत में आभार व्यक्त के रूप में जिला अध्यक्ष किशोर साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

जिला बालोद के संघ ने प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत जी को भी सम्मान समारोह कार्यक्रम की जानकारी दिया । राजपूत जी ने जिला बालोद के सभी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता और गौसेवक मैत्री को बधाई दिया और कहा कि इस तरह का कार्यक्रम सभी जिला में हो और जिला बालोद ने पहल किया इनके लिए जिला बालोद बधाई के पात्र है ।हमारे सभी जिला वाले कार्यकर्ता पशुधन विकास विभाग को सहयोग करते रहे और अच्छा कार्य करे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला सचिव राधेश्याम साहू बालोद ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत साहू गुरुर ब्लाक योगेश सेन गुंडरदाही से तिलक सिंहा लोहारा से दीनदयाल गावड़े जिला बालोद किशोर साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page