बालोद । जिला साहू सदन बालोद में तहसील साहू समाज बालोद के अध्यक्ष पद के निर्वाचन हुआ। जिसमें 181 वोट के साथ तीन अभ्यर्थियों को पीछे छोड़ते हुए प्रेम साहू ने बाजी मारी और तहसील साहू संघ बालोद के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके अलावा उपाध्यक्ष के रूप में जयंत साहू, संगठन सचिव पुरुष छगन साहू, महिला उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू और संगठन सचिव महिला वीणा साहू भी विजय रही संगठन सृजन के अंतर्गत साहू समाज ने हर तहसील और गांव में अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु सूचना जारी की है। जिसके तहत बालोद में भी निर्वाचन हुआ। घुमका के रहने वाले प्रेम साहू पूर्व में भी जिला साहू समाज में संगठन मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनकी पत्नी रश्मि साहू, भी तहसील की उपाध्यक्ष रही। 5 वर्ष से प्रेम साहू भाजपा ग्रामीण मंडल बालोद के अध्यक्ष के रूप में अपनी कार्यकाल पूर्ण किए हैं। वर्तमान में जिले के भाजपा मंत्री के रूप में भी दायित्व निभा रहे हैं। अब समाज में नई जिम्मेदारी मिलने से समाज भी उत्साहित है। समाज की ओर से वरिष्ठ नेता और प्रदेश साहू समाज को सलाहकार पवन साहू ने नन्हे बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज में नई ऊर्जा, एकता और प्रगति की लहर अवश्य आएगी।

उनकी कर्मनिष्ठा, संगठन कौशल और समाज सेवा की भावना से साहू समाज नई ऊंचाइयां छूएगा। उनके नेतृत्व में समाज के युवा, महिला वर्ग, वरिष्ठ जनों के बीच एक सशक्त समन्वय स्थापित होगा। यही अपेक्षा और विश्वास है कि प्रेम साहू का कार्यकाल समाज में गौरव सम्मान और विकास का नया अध्याय लिखेगा। वहीं अध्यक्ष बनने पर प्रेम साहू ने कहा कि समाज के समस्त भाई बहनों माता और युवाओं, सबसे पहले मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं । जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर समाज की सेवा का अवसर प्रदान किया । यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य की उम्मीदों का दायित्व है। हमारा समाज परिश्रम, ईमानदारी और एकता की पहचान रखता है। अब समय है कि हम अपने संगठन को और सशक्त बनाएं। शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता को हर घर तक पहुंचाएं। हम मिलकर अपने समाज के हर वर्ग को विशेष कर युवा शक्ति और मातृशक्ति को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। इस चुनाव में अध्यक्ष बनने पर उन्हें पवन साहू, जितेंद्र साहू, तोमन साहू, राकेश यादव, लोकेश श्रीवास्तव,दानेश्वर मिश्रा, अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, सतानंद साहू,पार्थ साहू, चित्रसेन साहू, वीरेंद्र साहू, हेमराज साहू, शांतनु साहू, चूरामन साहू, यशवंत साहू,संतोष साहू, बृजेश साहू, संजय साहू सहित साहू समाज के गणमान्य और वरिष्ठ जनों ने बधाई दी है।
