

बालोद। बालोद जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम जगन्नाथपुर में शरद पूर्णिमा की रात को भव्य दशहरा मनाया गया। गांव के युवा समिति और ग्रामीणों के तत्वाधान में यह आयोजन किया गया था। जहां बाजार चौक के पास 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रंगीन आतिशबाजी, पारंपरिक बाजे गाजे और डांग डोरी के साथ पुतला दहन संपन्न हुआ। इसके पूर्व गांव में राम और रावण दल की भव्य झांकी शोभायात्रा निकाली गई।

जो आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान डीजे पर भी जमकर लोग थिरके। रात्रि में महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम धमधीटोला ,सूरज के किरण नाच पार्टी की प्रस्तुति हुई।

पुतला दहन के पूर्व संक्षिप्त रामलीला का अभिनय भी किया गया।

इस दौरान गांव के रावण दाऊ के नाम से प्रसिद्ध कोमल देशमुख, जो वर्षों से रावण का किरदार निभाते आ रहे थे परंतु अस्वस्थता के चलते अब नहीं निभा पाते हैं, के द्वारा रावण का संवाद बोला गया। रावण का किरदार युगल देशमुख और राम का किरदार मनहरण साहू ने निभाया।

मंचीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज योगेश्वर देशमुख थे। अन्य विशेष अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू,जनपद सदस्य दमयंती सुभाष हरदेल, भाजपा जुंगेरा मंडल के अध्यक्ष पूर्व सरपंच अरुण साहू, वर्तमान सरपंच देव कुंवर कोशिमा ,पूर्व जनपद सदस्य छगन देशमुख, तीरथ ठाकुर, शिवेंद्र देशमुख, उमराव साहू, ताराचंद साहू आदि मौजूद थे।



