DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद के विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि

बालोद। घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष (Silver Jubilee of Chhattisgarh 2025) के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा वर्किंग मॉडल प्रदर्शन एवं क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 12वीं के निखिल साहू ने अपने वर्किंग मॉडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा 12वीं के लोकेन्द्र कुमार साहू को वर्किंग मॉडल श्रेणी में “Excellent Work Award” से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त लोकेन्द्र कुमार साहू ने क्विज़ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के प्राचार्य श्री अरुण कुमार साहू ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही, एटीएल इंचार्ज श्री पंकज कुमार सोनी ने भी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

You cannot copy content of this page