विधायक कुंवर सिंह निषाद ने शिक्षकों का किया सम्मान, कहा : एक सभ्य समाज और देश की प्रगति में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय



बालोद। 05 अक्टूबर 2025, विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर अर्जुन्दा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुन्दा प्रांगण में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह, में पूरे गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के शालाओं के सत्र 2024-25 के सेवानिवृत्त शिक्षक, संकुल स्तर के उत्कृष्ट शिक्षक, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक एवं दिवंगत शिक्षकों के परिजनों का सम्मान किया गया । इस अवसर पर विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद द्वारा 169 उत्कृष्ट शिक्षक, 01 राज्पाल पुरस्कृत शिक्षक,48 संकुल समन्वयक, 03 दिवंगत शिक्षक के परिवार, 39 सेवानिवृत्त शिक्षक, 30 सेवानिवृत्त अतिथि शिक्षक का शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता एवं शिक्षकों की भरपूर उपस्थित रही। विधायक ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक अपने सबसे कमजोर विद्यार्थी के आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान बढ़ाने में मदद करता हैं। वह अपने शिष्य को अपनी क्षमताओं और योग्यताओं को पहचान कर उसको सदैव बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गुरु हमें एक सकारात्मक मानसिकता देने के साथ ही हमारे आने वाली पीढ़ियों और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत बनाते हैं।

एक शिक्षक के लिए गर्व का समय तब होता है जब उनका शिष्य उनसे भी आगे निकल जाता है, इसमें उन्हें निराशा नहीं बल्कि गर्व होता है और यही एक अच्छे गुरु या शिक्षक की पहचान होती है। आज हमारे देश-प्रदेश व क्षेत्र में शिक्षक लगातार अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूरे समर्पण भावना के साथ कार्य कर रहें हैं। शिक्षक अपने विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी देते हैं। जिससे वह सही ग़लत की पहचान कर पाते हैं। जीवन में सही मार्ग पर चलना है उसके लिए प्रेरित करते हैं।शिक्षक को हमें ईश्वर का दिया हुआ एक अमूल्य उपहार मानना चाहिए क्योंकि वें हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसलिए हमें सदैव उनके आभारी होने चाहिए और उन्हें सदैव सम्मान देना चाहिए। इस दौरान विधायक अपने स्कूली जीवन व वर्तमान परिस्थितियों को याद कर भावुक हो गए। इस अवसर पर संतु पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही, श्रीमती मीना उमाशंकर साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद, गुलशन चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत बालोद, श्रीमती संतोषी सिन्हा , हरीश चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, जीवन बांदे , संजय साहू , भूपेश नायक , तरुण पारकर , ऋषि बांडे , सलीम खान ,सागर साहू , चित्रांश, रत्नेश गायकवाड, विनोद साहू, नरसिंह देशमुख, अभिषेक यादव एवं शिक्षकगणों की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page