DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निर्भय भंडारी (जनपद सदस्य )की अध्यक्षता में चला किल्लेकोड़ा में सफाई अभियान

डौंडीलोहारा। वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम किल्लेकोड़ा के पावन धरा पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन निर्भय भंडारी (जनपद सदस्य )की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।जिसमें नवयुवकों ,युवतियो के साथ में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने भी इसमें सम्मिलित होकर गांव के समस्त सी सी रोड की सफाई तार से ,पत्थर से, घिस घिस कर किया। जिसकी चर्चा चारों ओर गांव में होने लगी। जिनमें मुख्य भूमिका इंद्रजीत सिन्हा, कुशल देवदास, पूनम ,गोकुल ,यशस्वी, नीलकंठ ,गोदावरी ,दामिनी ,पूजा, नंद कुमार, भरोसा, टीना, चांदनी ,राजेंद्र कुल्हार्य आदि ने भाग लिया और आगे भी ऐसे ही सफाई अभियान करते रहने का शपथ लिया। इस अवसर पर भंडारी जी ने कहा कि- मुझे बहुत खुशी हुई कि इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं नवयुवकों, नवयुवतियों ने भाग लेकर उक्त कार्य को सफल बनाया। इसके लिए मैं आप सबको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। जिनके चलते हमारा सफाई अभियान सफल रहा।

You cannot copy content of this page