DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवरात्रि विशेष: पाटीदार समाज के गरबा महोत्सव के समापन में शामिल हुए एसडीओपी राठौर

बालोद। पाटीदार समाज बालोद में नवरात्रि गरबा महोत्सव के शुभ अवसर पर अंतिम दिन बालोद एसडीओपी देवांश राठौड़ का आगमन हुआ । उन्होंने रास गरबा का आनंद लिया और हमारी गरबा खेलने की सांस्कृतिक परंपरा की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने समाज के लोगों को वर्तमान समय में तेजी से फैल रहे साइबर क्राइम के विषय में जागरूक किया। उन्होंने बहुत ही सरल और औपचारिक तरीके से समझाया कि किस प्रकार ठग लोग बैंक खातों से धनराशि हड़पने के लिए धोखाधड़ी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हम सभी इन अपराधों से खुद को किस प्रकार सुरक्षित रख सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में एसडीओपी देवांश राठौर ने आरती में भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण कर समाज के नियमानुसार होने वाले नवरात्रि पर्व की सराहना करते हुए मंगलकामना प्रेषित की।

एसडीओपी देवांश राठौर का आभार व्यक्त करते हुए हर्षद पटेल ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके द्वारा बताए गए जागरूकता संबंधित बिंदुओं पर समस्त पाटीदार समाज जागरूकता के साथ अन्य लोगो को भी जागरूक करने का प्रयास करेगी तथा भविष्य ऐसे किसी भी सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर पाटीदार समाज प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिला कर खड़ी रहेगी। उक्त कार्यक्रम में पाटीदार समाज के अध्यक्ष मोहन भाई पटेल एवं सचिव जयन्ती भाई पटेल के साथ साथ पाटीदार नवयुवक मंडल के अध्यक्ष कांति भाई पटेल, उपाध्यक्ष विशाल पटेल एवं सचिव रोशन पटेल उपस्थित थे।उक्त जानकारी पाटीदार नवयुवक मंडल के पीआरओ गौरव पटेल ने दी।

You cannot copy content of this page