DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई

अर्जुन्दा:– शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती मनाई गई। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। उनके जीवन और कार्यों पर चर्चा की गई और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री किशोर कुमार टंडन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और कार्यों को याद करना और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।छात्रों में राष्ट्रपिता और देश के महान नेताओं के प्रति सम्मान और आदर की भावना जगाना।महाविद्यालय में स्वच्छता और अहिंसा के मूल्यों को बढ़ावा देना। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर और यात्री प्रतिक्षालय की साफ-सफाई किया गया।

शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर, महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सुदर्शन साहू, शुभम् देशमुख और प्रोफेसरों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page