DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पाटेश्वर धाम में दादा गुरुदेव जी की श्रद्धांजलि सभा का भव्य आयोजन, सीएम भी होंगे शामिल, तैयारी जारी

बालोद– प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगामी 07 अक्टूबर मंगलवार को श्री जामडी पाटेश्वर आश्रम स्थित माँ कौशिल्या धाम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। श्री पाटेश्वर धाम के संत श्री राम बालक दास जी के दादा गुरु महामंडलेश्वर श्री रामकृष्ण दास महात्यागी के साकेत गमन उपरांत आगामी 7 अक्टूबर को श्री पाटेश्वर धाम में श्रद्धांजलि सभा एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। माँ कौशिल्या धाम के संचालक संतश्री रामबालक दास महात्यागी ने बताया कि आगामी 07 अक्टूबर को आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा , प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री किरणसिंह देव , प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय , उपमुख्यमंत्री एवम प्रभारी मंत्री बालोद जिला श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव , वन मंत्री श्री केदार कश्यप , कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम , वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी , सांसद दुर्ग श्री विजय बघेल , सांसद , कांकेर श्री भोजराम नाग , सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पांडे , विधायक रायपुर श्री पुरंदर मिश्रा , विधायक पंडरिया श्रीमति भावना बोहरा , विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर , विधायक वैशाली नगर श्री रिकेस सेन सहित हजारों की संख्या में प्रदेश और दूसरे राज्य से भी भक्त पहुंचेंगे।
सीएम के आगमन की तैयारी के लिए प्रशसान ने पाटेश्वर धाम में बैठक की

मुख्यमंत्री के आगामी 07 अक्टूबर को माँ कौशिल्या धाम ( बड़ा जुंगेरा -डौंडी लोहारा ) में प्रस्तावित आगमन के लिए आवश्यक तैयारी और समन्वय हेतु 3 अक्टूबर को आवश्यक बैठक माँ कौशिल्या धाम बड़ा जुंगेरा में हुई। जिसमें जिला प्रशासन से सीईओ जिला पंचायत, पुलिस विभाग से एडिशनल एसपी, एसडीओ फारेस्ट, ईई पीडब्ल्यूडी, ईई पीएमजीएसवाई, ईई ग्रामीण यांत्रिकी विभाग , ईई लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ईई सिंचाई विभाग , अतिरिक्त संचालक हार्टिकल्चर , असिस्टेंट इंजीनियर क्रेडा , एसी ट्राइबल सभी उपस्थित रहें। संत श्री ने सभी को तैयारियों के लिए निर्देश दिए।

You cannot copy content of this page