DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वनांचल की बेटी यामिनी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित

बालोद – डौंडीलोहारा विकासखंड के सुदूर वनांचल में स्थित ग्राम दुर्गीटोला की बेटी यामिनी उइके पिता श्री रमेश कुमार उइके माता श्रीमति अनिता बाई उइके, कक्षा 12 वी कामर्स संकाय शास.उच्च. माध्यमिक विद्यालय अरजपुरी में अध्यनरत है। संभाग स्तरीय कबड्डी खेल दिनांक 01/08/2025 को सेजस हिन्दी माध्यम स्कूल मर्रा (पाटन) जिला दुर्ग में आयोजित था। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल के आधार पर 25 वी राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता महासमुंद के लिए चयनित हुई है। उक्त प्रतियोगिता दिनांक 06/10/2025 से 09/10/2025 तक आयोजित है। गत वर्ष भी यामिनी उइके का चयन संभाग स्तरीय कबड्डी राजनांदगांव के लिए हुआ था। निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि इस वर्ष यामिनी उइके ने राज्यस्तरीय खेल में अपना स्थान सुनिश्चित किया एवं अपने माता-पिता, ग्राम, विद्यालय व बालोद जिले को गौरवान्वित किया। संस्था के प्राचार्य श्री नंदलाल पिंकेश्वर ने चयनित छात्रा को शाला परिवार की ओर से शुभकामनाएं प्रदान किया। शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री विजय पटेल ने यामिनी उइके की सफलता का श्रेय संस्था के व्यायाम शिक्षक श्री दिलीप कुमार रावत एवं समस्त शिक्षकों को दिया। ग्राम पंचायत अरजपुरी की सरपंच श्रीमती संतोषी ठाकुर ने चयनित छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की एवं बेटीयो को पढ़ाई के साथ -साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समस्त ग्रामवासी एवं समाज सेवी पंकज जैन ने कहा कि शास.उच्च. माध्यमिक विद्यालय अरजपुरी में अध्यनरत छात्र छात्राओं का लगातार खेल प्रति रुझान बढ़ते जा रहा है और प्रतिवर्ष विद्यालय के छात्र/छात्राए पढ़ाई के साथ- साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में हाॅंकी , कबड्डी व एथलेटिक्स खेलो में राज्यस्तर तक पहुंच रहे है। व्यायाम शिक्षक श्री दिलीप कुमार रावत से प्रेरित व प्रशिक्षित होकर बच्चे खेल के प्रति जागरूक हो रहे है। और आगे बढ़ रहे है। हम चाहते है कि हमारे क्षेत्र के बच्चे खूब आगे बढ़े और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना स्थान बनाए। शाला प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक गण सहित चयनित छात्रा को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना।

You cannot copy content of this page