DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुंडन और प्रदर्शन 7 अक्टूबर को, आम आदमी पार्टी , ओबीसी महासभा ने भी दिया हिंद सेना को समर्थन

बालोद। बालोद जिला कलेक्ट्रेट के सामने महिला बाल विकास विभाग में हो रहे संविदा भर्ती में भ्रष्टाचार और शिक्षित युवा बेरोजगारों के शोषण के खिलाफ सर मुंडन करवाते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने शासन प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। 7 अक्टूबर को प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसकी तैयारी जोर-जोर से चल रही है। तो वही इस प्रदर्शन को विभिन्न संगठनों का समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। जिसमें ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष यज्ञ देव पटेल ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों के साथ शासकीय भर्तियों और संविदा नियुक्ति में लापरवाही बरती जा रही है जिस संदर्भ में ओबीसी महासभा जिला बालोद पूरी संगठन तन मन धन से इस सेवा कार्य व लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध कार्यक्रम में पूर्ण समर्थन देती है। जनकल्याण कार्य के क्षेत्र में पहल करने पर समाजसेवी संगठन हिंद सेना को इस पुनीत कार्य में हमारे संगठन का ओबीसी महासभा का सहयोग रहेगा। इसी तरह आम आदमी पार्टी ने भी पत्र जारी कर हिंद सेना के इस आंदोलन को समर्थन दिया है। जिला अध्यक्ष बालक सिंह साहू ने समर्थन देते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी भी हिंद सेना के इस जनहित के आंदोलन में साथ खड़ी है। 7 अक्टूबर को होने वाले आंदोलन का हम पूरा समर्थन करते हैं।

You cannot copy content of this page