बालोद– बालोद जिले के दल्ली राजहरा में एक देवर अमन सेमरे निवासी जवाहर पारा बालोद ने अपनी विधवा भाभी प्रीति सेमरे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या एक किराए के मकान में की गई, जहां उसकी भाभी, अपनी मां और बेटी के साथ रहा करती थी। मृतिका 50 बिस्तर अस्पताल राजहरा में स्वीपर के रूप में पदस्थ थी, जिसे अनुकंपा नौकरी मिली थी। क्योंकि तीन साल पहले उनके पति का निधन हो चुका है। इसके कुछ महीने बाद देवर, भाभी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों फिर मिलने लगे और अवैध संबंध का सिलसिला शुरू हो गया। देवर रायपुर में काम करता है, जो अक्सर अपनी भाभी से मिलने राजहरा आया करता था।

घटना 1 अक्टूबर की रात की है, उस दिन मृतिका की मां और बेटी नवाखाई कार्यक्रम में राजनांदगांव गये हुए थे। इस दौरान आरोपी देवर, अपनी भाभी के घर आया हुआ था और वहीं रुक गया। दोनों ने रात में एक साथ एक कमरें में जमकर जाम छलकाये,शराब पिए, इसके बाद दोनों के बीच शादी करने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। भाभी, अपने देवर पर शादी करने का दबाव बनाने लगी देवर मना करने लगा फिर भी वह जिद पकड़ के बैठ गई। आक्रोश में आरोपी देवर ने अपनी भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। रात में लाश के बगल में ही सोया रहा। दूसरे दिन शाम 2 अक्टूबर को मृतिका की मां और बेटी आर्या वापस मकान पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है, काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई दरवाजा खोल नहीं खोल रहे थे। तब आसपास के लड़कों को बुलाकर दरवाजा तोड़ने की तैयारी की जा रही थी, इस बीच अंदर मौजूद देवर अमन ने दरवाजा खोला और बाहर निकलते ही भागने की कोशिश करने लगा।लोगों को समझ में आ गया कि कुछ तो गड़बड़ है। तत्काल आरोपी को मुहल्ले को लोगों ने ही पकड़ लिया और अंदर जाकर देखे तो बेडरूम में प्रीति की लाश पड़ी थी।

थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी भाभी के साथ चल रहे अवैध संबंध का खुलासा किया और शादी को लेकर दबाव बनाए जाने की बात को इस हत्या का कारण बताया है। मृतिका का नाम प्रीति सेमरे (35) है। प्रीति दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक- 17 में किराए के मकान में रहती थी। वहीं आरोपी का नाम अमन कुमार सेमरे है। वह जवाहर पारा बालोद का रहने वाला है, लेकिन काफी समय से रायपुर में रहकर काम करता है। घटना स्थल से शराब की 15 बोतलें मिली हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 30 सितंबर को ही वह अपनी भाभी के किराए वाले मकान में दल्लीराजहरा पहुंचा हुआ था । 1 अक्टूबर की रात दोनों ने शराब पी। इसके बाद भाभी देवर पर शादी करने का दबाव बनाने लगी, लेकिन देवर ने इनकार कर दिया और जैसा चल रहा है वैसा चलने की बात कही।इस दौरान रात में नशे की हालत में दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच गुस्साए देवर ने नशे में भाभी का गला घोंट दिया, जिससे भाभी की मौके पर मौत हो गई। 2 अक्टूबर की शाम करीब 6.30 बजे प्रीति की मां छाया बाई और बच्ची आर्या के साथ अपनी बेटी के घर लौटी। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका पर मोहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी अमन अपना बैग लेकर भागने लगा, लेकिन पड़ोसियों ने पकड़ लिया। परिजनों ने बताया कि प्रीति की शादी अमन के बड़े भाई पप्पू सेमरे से हुई थी, जो कि जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम का काम करता था। बीमारी की वजह से 19 जुलाई 2023 को पप्पू की मौत हो गई। इसके बाद प्रीति को अनुकंपा नियुक्ति के तौर पर स्वीपर का काम मिला।
