DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर में प्रसूता महिला को दिया गया कीट

गुरुर। विकास खण्ड गुरूर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील भारती के कर कमलों द्वारा स्टॉफ की उपस्थिति में प्रसूता महिला को किट प्रदाय किया गया। यह प्रसूता महिला के नवजात शिशु के लिए जो मध्यम, गरीब वर्ग के परिवार के लिए सुलभ और उपयोगी साबित हुई है। उक्त किट में नवजात शिशु के लिए कपड़े, साबुन, पावडर, तौलिया, मच्छर दानी, कम्बल, खिलौना शामिल है। पूर्व में भी इस प्रकार का किट शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रसव उपरांत छुट्टी के समय मां एवं बच्चे को उपहार के रूप में प्रदाय किया जाता था। आगामी भविष्य में शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में संस्थागत प्रसव उपरांत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसूता माताओं को भेंट की जाएगी। विभाग द्वारा अपील किया गया है कि समुदाय के सभी गर्भवती माताओं का शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रसव हेतु प्रेरित किया जाए। उक्त अवसर पर डॉक्टर शुभम चंद्राकर, श्रीमति नीलिमा ध्रुव स्टाफ नर्स, कु. किरण सेवता, अभिषेक व संस्था के अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page