DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बीईओ जय सिंह भारद्वाज को संकुल समन्वयको ने दी विदाई

डौंडी। वनांचल विकासखंड डौंडी के बीआरसी सभागार में शिक्षा विभाग के प्रमुख बीईओ जयसिंह भारद्वाज को 1 अक्टूबर उनके जन्मदिन व सेवानिवृत्त होने के शुभ-अवसर पर साल श्री-फल व स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर ने बीईओ भारद्वाज ने अपने प्रशासनिक कार्य एवं शिक्षकीय कार्य अनुभव सहायक शिक्षक से विकासखंड शिक्षाअधिकारी तक के सफर की खट्टी-मीठी यादें साझा किये। जिसमे कार्यों कों कुशल व्यवहार एवं उचित मार्गदर्शन देते हुए सम्पादित कैसे करें विस्तृत रूप से बताया गया। विशिष्ट अतिथि बीआरसी एसएन शर्मा एवं नन्नू धनकर ने कहा कि विदाई प्रकृति व समाज के नियम है। जिसमें हम सब बंधे हुए हैं, आज नही तो कल इस दौर से हम सबको गुजरना है। संकुल समन्वयक अध्यक्ष जनक सोनवानी ने इस मौके पर भारद्वाज जी के 62 साल पूर्ण करने व जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके कार्यशैली का अनुकरण करने एवं भविष्य में सदैव सहयोग की अपेक्षा की गई। और अंत मे समस्त संकुल समन्वयको ने साल श्रीफल-प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। इस कार्यक्रम का सन्चालन बसन्तमणी साहू सीएसी पटेली ने किया। इस मौके पर राजमल जैन, महेश कुमार,राजकुमार, छगन लाल, सुरेंद्र कुमार, बसंत नुरुटी,बंशी राम, नितेश कुमार, पवन कुमार ,नीलकंठ साहू, तुकाराम साहू वेदप्रकाश यदु,सीमांचल मुनि, सहित समस्त संकुल समन्वयक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page