गुरुर। सोमवार को कोलिहामार परिक्षेत्र का चुनाव साहू सदन गुरुर में सम्पन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए ठेकवाडीह से दुलार साहू, नोहर साहू एवं कुलिया से यालेश साहू चुनाव मैदान में थे। जिसमें दुलार साहू को 41 मत,नोहर साहू 11 मत एवं यालेश साहू को 13 मत प्राप्त हुए। जिसमे दुलार साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 28 मतो से विजय हासिल कर क़ोलिहामार परिक्षेत्र मे कब्जा करने में सफल हो गये। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए दानीटोला से यशवंत साहू को 43 मत एवं दरगहन से मोहन साहू को 23 मत मिले। जिसमे यशवंत साहू ने 20 मतो से पराजित किया।निर्वाचित अध्यक्ष दुलार साहू ने कहा कि यह चुनाव है। हार जीत होता है, लेकिन सभी निर्वाचित सदस्यों के साथ आपस मे मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेगे।महिला उपाध्यक्ष कोलिहामार से नम्रता महमल्ला,पुरुष संगठन सचिव मे दरगहन निवासी नारायण साहू एवं महिला संगठन कोलिहामार सचिव मे झामेश्वरी हिरवानी निर्वाचित हुए। पर्यवेक्षक के रुप मे जिला साहू संघ उपाध्यक्ष रामदयाल साहू, तहसील सचिव घना राम जेठमल,पुरुर परिक्षेत्र अध्यक्ष मिथलेस साहू उपस्थित थे।चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न हुई। इस अवसर पर परिक्षेत्र अध्यक्ष भारत सार्वा,याद राम साहू, पीलू राम साहू, मोती राम साहू, सरपंच राजेंद्र साहू, दुष्यंत साहू, भीषण महमल्ला,परस साहू विशाल सिह अठनागर सहित ठेकवाडीह, कोलिहामार, बोहारडीह,कुलिया, नवागांव, डोकला, दरगहन, दानीटोला के साहू समाज के लोग अधिक संख्या में उपस्थित थे।
कोलिहामार परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष बने ठेकवाडीह के दुलार साहू
